Supreme Court JCA Recruitment 2026: सुप्रीम कोर्ट जेसीए भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 7 अक्टूबर से करें आवेदन
Saurabh Pandey | October 1, 2026 | 04:43 PM IST | 2 mins read
सुप्रीम कोर्ट ने जूनियर कोर्ट असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर से शुरू होगी।
नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने जूनियर कोर्ट असिस्टेंट (JCA) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत कुल 250 रिक्तियों की घोषणा की गई है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर से शुरू होगी, जबकि आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2026 रहेगी।
उम्मीदवारों की उम्र 1 सितंबर, 2026 को 18 साल से कम नहीं होनी चाहिए। जबकि अधिकतम उम्र सीमा 30 वर्ष है। हालांकि, भारत सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट मिलेगी। सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री के विभागीय उम्मीदवारों के लिए उम्र की कोई अधिकतम सीमा नहीं होगी। वहीं अन्य सरकारी विभागों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, राष्ट्रीयकृत बैंकों आदि में काम करने वाले उम्मीदवारों को उम्र में कोई छूट नहीं दी जाएगी।
Supreme Court JCA Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
जनरल/अनरिजर्व्ड कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,500 रुपये है, और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग (नॉन-क्रीमी लेयर) उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 750 रुपये है। इसके साथ ही बैंक चार्ज भी देना होगा, जिसका भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। शुल्क किसी अन्य रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा। डाक से भेजे गए आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। शुल्क का भुगतान UCO बैंक द्वारा उपलब्ध कराए गए पेमेंट गेटवे के माध्यम से ऑनलाइन किया जाएगा।
Supreme Court JCA Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता
जूनियर कोर्ट असिस्टेंट पदों के लिए उम्मीदवारों के पास भारत में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही कंप्यूटर चलाने का ज्ञान और कंप्यूटर पर 35 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड भी जरूरी है।
Supreme Court JCA Exam 2026: परीक्षा तिथि
सुप्रीम कोर्ट जूनियर कोर्ट असिस्टेंट भर्ती के लिए ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट 20 नवंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। इसके बाद कंप्यूटर पर टाइपिंग स्पीड टेस्ट, अंग्रेजी भाषा में लिखित (डिस्क्रिप्टिव) परीक्षा और इंटरव्यू की तारीख बाद में बताई जाएगी। अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल पर एसएमएस और ईमेल के माध्यम से भी जानकारी भेजी जाएगी। उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के दौरान अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी चालू रखनी होगी।
Supreme Court JCA Admit Card 2026: एडमिट कार्ड
उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट से ही डाउनलोड करने होंगे। डाक द्वारा कोई भी एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा। बहुविकल्पीय प्रश्नों में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग होगी।
Supreme Court JCA 2026: आंसर की डेट
सुप्रीम कोर्ट जेसीए भर्ती परीक्षा आयोजन के बाद 22 नवंबर 2026 को उत्तर कुंजी वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। उत्तर कुंजी पर ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज कराने की संभावित समय सीमा 22 नवंबर 2026 से 23 नवंबर 2026 (रात 11:55 बजे तक) रहेगी। आपत्तियां केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार की जाएंगी, जिसके लिए प्रति आपत्ति 100 रुपये का शुल्क लिया जाएगा; यदि आपत्ति सही पाई जाती है तो यह शुल्क अभ्यर्थी को वापस कर दिया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी