NEET PG 2026: नीट पीजी प्रश्न उजागर करने संबंधी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का केंद्र सरकार को नोटिस
Press Trust of India | October 15, 2026 | 10:30 PM IST | 1 min read
इस याचिका में अनुरोध किया गया था कि परीक्षा के वास्तविक प्रश्न और उनके विकल्प, अभ्यर्थियों द्वारा दिए गए उत्तर, और सही उत्तर उपलब्ध कराए जाएं।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Nowनई दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार से उस याचिका पर जवाब मांगा, जिसमें नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों द्वारा दर्ज किए गए उत्तर उजागर करने की प्रक्रिया में पारदर्शिता का अनुरोध किया गया है। न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा और न्यायमूर्ति आलोक अराधे की पीठ ने केंद्र सरकार, राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग और अन्य को नोटिस जारी किया, तथा याचिका को पहले से लंबित याचिकाओं के साथ जोड़ दिया।
NEET PG 2026: Answer Key & Scorecard OUT: Direct Link | Cutoff | Marks vs Rank
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
शीर्ष अदालत 'डेमोक्रेटिक मेडिकल एसोसिएशन' और अन्य लोगों द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी। इस याचिका में अनुरोध किया गया था कि परीक्षा के वास्तविक प्रश्न और उनके विकल्प, अभ्यर्थियों द्वारा दिए गए उत्तर, और सही उत्तर उपलब्ध कराए जाएं।
याचिकाकर्ताओं ने कहा कि मौजूदा व्यवस्था में अभ्यर्थियों को स्वतंत्र रूप से यह जांचने की अनुमति नहीं है कि उनके उत्तरों का सही मूल्यांकन किया गया है या नहीं। नीट पीजी 2026 का आयोजन 30 अगस्त को किया गया था।
Also read NEET PG Counselling 2026: एमसीसी ने ऑल इंडिया कोटा सीटों के लिए जारी किया राउंड 1 सीट मैट्रिक्स
जयपुर के एक केंद्र पर तकनीकी खामी का सामना करने वाले अभ्यर्थियों के लिए पांच सितंबर को पुन: परीक्षा कराई गई थी। नीट पीजी परीक्षा के परिणाम 24 सितंबर को एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किए गए।
इसके बाद, 1 अक्टूबर को उम्मीदवारों के लिए व्यक्तिगत स्कोरकार्ड और आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी की गई। एमसीसी द्वारा जारी ऑल इंडिया कोटा शेड्यूल के अनुसार, काउंसलिंग प्रक्रिया 12 अक्टूबर को शुरू हुई।
अगली खबर
]MCC NEET UG Counselling 2026: नीट यूजी स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए आवेदन शुरू, फेक नोटिस संबंधी एडवाइजरी जारी
एमसीसी ने एडवाइजरी जारी की है कि नीट यूजी काउंसलिंग में परसेंटाइल कम करने के बारे में एक 'फेक नोटिस' वायरल हो रहा है। बता दें कि परसेंटाइल कम करने का ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है और यह नोटिस फर्जी है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार