NEET PG: नीट पीजी के कटऑफ पर्सेंटाइल घटाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर एससी ने केंद्र को भेजा नोटिस
Press Trust of India | February 4, 2026 | 04:32 PM IST | 2 mins read
देश भर में 18,000 से अधिक स्नातकोत्तर मेडिकल सीट खाली रहने के कारण बोर्ड ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट पीजी) 2025 प्रवेश के लिए पात्रता पर्सेंटाइल को संशोधित किया है।
Know your admission chances for MD/MS/Diploma in All India Quota & State Level Counselings
Predict Nowनई दिल्ली: उच्चतम न्यायालय (SC) ने आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBEMS) द्वारा नीट पीजी 2025-26 में दाखिले के लिए पात्रता कटऑफ पर्सेंटाइल में भारी कमी करने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर 4 फरवरी को केंद्र और अन्य से जवाब मांगा। न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा और न्यायमूर्ति आलोक अराधे की पीठ ने भारत सरकार, एनबीईएमएस, राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) और अन्य को नोटिस जारी किए हैं।
Latest: NEET PG Previous Year Sample/Question Papers. Free Download
Don't Miss: Quick Guide to NEET PG 2023 Exam, Admission, Seats, Fees and more. Download EBook
Recommended: Use NEET PG College Predictor to check previous year MD/MS/DNB courses cut off for All India and State level seats Use Now
मामले की अगली सुनवाई 6 फरवरी को होगी। देश भर में 18,000 से अधिक स्नातकोत्तर मेडिकल सीट खाली रहने के कारण बोर्ड ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट पीजी) 2025 प्रवेश के लिए पात्रता पर्सेंटाइल को संशोधित किया है।
आरक्षित श्रेणियों के लिए इसे 40 प्रतिशत से घटाकर शून्य कर दिया है जिससे कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी भी स्नातकोत्तर मेडिकल सीट के लिए काउंसलिंग के तीसरे दौर में शामिल हो सकेंगे। एनबीईएमएस द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, सामान्य वर्ग के लिए नीट पीजी का कटऑफ 50 पर्सेंटाइल से घटाकर 7 पर्सेंटाइल कर दिया गया है।
शीर्ष अदालत सामाजिक कार्यकर्ता हरिशरण देवगन, डॉ. सौरभ कुमार, डॉ. लक्ष्य मित्तल और डॉ. आकाश सोनी द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई कर रही है, जिसमें यह दलील दी गई थी कि कट-ऑफ में कमी संविधान के अनुच्छेद 14 और अनुच्छेद 21 का उल्लंघन करती है।
याचिका में यह दलील दी गई है कि चयन प्रक्रिया शुरू होने के बाद पात्रता मानदंड को बदला नहीं जा सकता क्योंकि उम्मीदवारों ने मूल रूप से अधिसूचित कट-ऑफ के आधार पर तैयारी की, प्रतिस्पर्धा की और करियर संबंधी विकल्प चुने।
याचिका में कहा गया है कि स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा को व्यावसायिक गतिविधि नहीं माना जा सकता है और नियामक प्राधिकरणों को मानकों में गिरावट को रोकने की आवश्यकता है। चिकित्सा जगत के कई वर्गों ने एनबीईएमएस द्वारा नीट-पीजी 2025-26 के लिए सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के कट-ऑफ पर्सेंटाइल को घटाने संबंधी निर्णय को ''अभूतपूर्व और अतार्किक'' करार दिया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी