एमपी राज्य शिक्षा केंद्र की राज्य स्तरीय वार्षिक आंकलन रिपोर्ट स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने की जारी
Saurabh Pandey | June 13, 2024 | 03:48 PM IST | 1 min read
एमपी राज्य शिक्षा केंद्र की तरफ से 318 ब्लॉक में सर्वे दूसरी और तीसरी के बच्चों के साथ किया गया है। सर्वे रिपोर्ट को बच्चों के साथ बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है।
नई दिल्ली : मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र की तरफ से राज्य स्तरीय वार्षिक आंकलन रिपोर्ट 2024 का अनावरण किया गया। इस कार्यक्रम में एमपी के स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह मौजूद रहे। यह रिपोर्ट 318 ब्लॉक में दूसरी और तीसरी कक्षा के बच्चों के साथ बातचीत के आधार पर तैयार की गई है।
निपुण भारत अभियान के तहत एक बच्चा यदि 35 शब्द पर मिनट यदि पढ़ रहा है तो उसे निपुण मानते हैं। दो साल में मध्यप्रदेश में दूसरी कक्षा के 27 प्रतिशत बच्चे निपुण बने हैं।
तीसरी कक्षा के लगभग 40 प्रतिशत बच्चे निपुणता हासिल कर चुके हैं, वे 45 शब्द प्रति मिनट पढ़ते हैं। और 4 अंको को पहचानते हैं और 2 अंकों और 3 अंकों के सवाल हल कर पाते हैं। ऐसे छात्रों की संख्या 22 प्रतिशत है।
63 प्रतिशत बच्चे अक्षर पहचान पाते हैं। वर्ड रीडिंग में 50 प्रतिशत से अधिक बच्चे अक्षर पहचान पाते हैं। कठिन सेंटेंस 49 प्रतिशत बच्चे पढ़ पाते हैं। लगभग 57 प्रतिशत बच्चे संख्या पहचानते हैं। इसके अलावा बच्चे जोड़, घटाना, हासिल के साथ संख्या को घटाने में बच्चों को परेशानी आ रही है।
Also read NEET UG 2024: नीट यूजी काउंसलिंग 6 जुलाई से; शिक्षा मंत्री ने किया पेपर लीक की अटकलों का खंडन
राज्य शिक्षा केंद्र के डायरेक्टर धनराजू ने बताया कि दूसरी कक्षा के 27 प्रतिशत निपुणता को 60 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा है। तीसरी कक्षा के न्यूमरेसी को 39 प्रतिशत से 60 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य रखा है। ग्रेड 3 में 22 प्रतिशत बच्चे निपुण हैं न्यूमरेसी में उसे 50 प्रतिशत तक लेकर जाना है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी