SSC Stenographer Marks 2023-24: एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी सीबीई और स्किल टेस्ट के अंक ssc.nic.in पर जारी
Santosh Kumar | July 17, 2025 | 10:50 PM IST | 1 min read
उम्मीदवारों को पोर्टल पर अपना पंजीकरण आईडी और पासवर्ड दर्ज करके डैशबोर्ड पर जाना होगा और 'परिणाम / अंक' टैब पर क्लिक करना होगा।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने ग्रेड 'सी' स्टेनोग्राफर लिमिटेड डिपार्टमेंटल प्रतियोगी परीक्षा 2023 और 2024 के अंतिम परिणाम के बाद, अब उम्मीदवारों के सीबीई (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) और कौशल परीक्षा के अंक आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर अपलोड कर दिए हैं। उम्मीदवार आज यानी 17 जुलाई से 16 अगस्त 2025 शाम 6 बजे तक अपने अंक ऑनलाइन देख सकते हैं।
New: SSC Stenographer Application Form 2024 Released
Don't Miss: Month-wise current affairs
Suggested: Upcoming government exams
एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी अंकों की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना पंजीकरण आईडी और पासवर्ड दर्ज करके डैशबोर्ड पर जाना होगा और 'परिणाम / अंक' टैब पर क्लिक करना होगा।
SSC Stenographer Grade C Result: अंतिम परिणाम पहले ही जारी
आयोग ने यह भी कहा है कि अभ्यर्थी चाहें तो अपने स्कोरकार्ड की एक प्रति डाउनलोड कर सकते हैं, क्योंकि निर्धारित समय सीमा के बाद यह सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी वेबसाइट देख सकते हैं।
इससे पहले, कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने ग्रेड 'सी' स्टेनोग्राफर सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम 24 जून 2025 को और 2024 का परिणाम 30 जून 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया।
SSC Stenographer Grade C Marks: कैसे करें चेक?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी अंक चेक कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर आवश्यक विवरण डालकर आईडी लॉगिन करें।
- अब डैशबोर्ड पर परिणाम/अंक लिंक टैब पर क्लिक करें।
- एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी मार्कशीट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- उम्मीदवार इसमें अंको की जांच करें और डाउनलोड करें।
एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी मार्कशीट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, कैटेगरी, प्राप्त अंक और कुल अंक दिए गए हैं। आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर अंक अपलोड करने की अधिसूचना जारी की है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम