SSC Stenographer Skill Test 2024: एसएससी स्टेनो ग्रेड सी, डी स्किल टेस्ट डेट घोषित; अप्रैल में होगा एग्जाम
Abhay Pratap Singh | March 17, 2025 | 09:33 PM IST | 2 mins read
एसएससी स्टेनो ग्रेड सी, डी रिजल्ट 2025 में सफल उम्मीदवार ही स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट 2024 में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आज यानी 17 मार्च को एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी, डी परीक्षा 2024 के लिए कौशल परीक्षा (Skill Test) की तिथि घोषित कर दी है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आयोग द्वारा एसएससी स्टेनो ग्रेड सी, डी स्किल टेस्ट 2024 का आयोजन 16 और 17 अप्रैल, 2025 को किया जाएगा।
New: SSC Stenographer Application Form 2024 Released
Don't Miss: Month-wise current affairs
Suggested: Upcoming government exams
एसएससी स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट 2024 में उपस्थित होने वाले योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर नोटिस की जांच कर सकते हैं। ग्रेड सी और ग्रेड डी पदों पर भर्ती के लिए आयोजित एसएससी स्टेनोग्राफर सीबीटी परीक्षा 2025 में सफल कैंडिडेट ही स्किल टेस्ट में उपस्थित होने पात्र हैं।
एसएससी स्टेनो सीबीटी 2024 परीक्षा 10 और 11 दिसंबर, 2024 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवारों के लिए एसएससी स्टेनो ग्रेड सी, डी रिजल्ट 2025 की घोषणा 5 मार्च को गई है। एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी में 9,345 उम्मीदवारों तथा स्टेनोग्राफर ग्रेड डी में 26,610 कैंडिडेट शॉर्टलिस्ट किए गए हैं।
Also read SSC Stenographer Result 2025: एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी, डी रिजल्ट ssc.gov.in पर जारी, जानें कटऑफ
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से इस भर्ती अभियान के माध्यम से स्टेनोग्राफर ग्रुप सी और डी के कुल 1,926 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इनमें से एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रुप सी के तहत 239 पदों को तथा एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रुप डी के तहत 1,687 पदों को भरा जाएगा।
आयोग ने स्टेनो रिजल्ट 2024 के साथ ही श्रेणीवार कट-ऑफ अंक भी जारी किया है। एसएससी स्टेनोग्राफर सी, डी भर्ती 2024 के लिए चयन प्रक्रिया में सीबीटी, स्किल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण को शामिल किया गया है। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट आयोग की वेबसाइट पर विजिट करें।
SSC Stenographer Skill Test 2024 Date: एसएससी स्टेनो कौशल परीक्षा की तिथि
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में एसएससी स्टेनो ग्रेड सी, डी के लिए कौशल परीक्षा तिथि की जांच कर सकते हैं:
| क्रम संख्या | परीक्षा का नाम | परीक्षा की तिथि |
|---|---|---|
| 1 | स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' & 'डी' एग्जाम, 2024 (स्किल टेस्ट) | 16 और 17 अप्रैल, 2025 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार