SSC Steno Vacancy 2024: एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी, डी भर्ती के लिए अस्थायी रिक्तियां ssc.gov.in पर घोषित
Abhay Pratap Singh | March 11, 2025 | 08:56 AM IST | 1 min read
एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रुप सी, डी 2024 रिजल्ट 5 मार्च को जारी कर दिया गया है। चयनित उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ और ‘डी’ भर्ती परीक्षा, 2024 के लिए अस्थाई रिक्तियों की घोषणा कर दी है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, एसएससी स्टेनो परीक्षा के माध्यम से कुल 1,926 रिक्तियां भरी जाएंगी, जिनमें से ग्रेड सी के 239 पद और ग्रेड डी के 1687 पद शामिल हैं।
New: SSC Stenographer Application Form 2024 Released
Don't Miss: Month-wise current affairs
Suggested: Upcoming government exams
एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी, डी भर्ती परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर एसएससी स्टेनोग्राफर 2024 वैकेंसी पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी स्टेनो ग्रेड सी, डी वैकेंसी पीडीएफ में विभाग, पद का नाम, कैटेगरी और पे लेवल सहित अन्य विवरण दिए गए हैं।
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से एसएससी स्टेनो परीक्षा 10 और 11 दिसंबर को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (पेपर 1) मोड में आयोजित की गई थी। एसएससी ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी, डी 2024 रिजल्ट 5 मार्च को जारी किया गया है। स्टेनो परीक्षा में चयनित कैंडिडेट को अब स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
SSC Stenographer Cut-Off 2025: एसएससी स्टेनो कटऑफ
आयोग ने परिणाम के साथ ही श्रेणीवार कट-ऑफ प्रतिशत भी घोषित किया है, जिसकी जांच नीचे कर सकते हैं:
- अनारक्षित -30 प्रतिशत
- ओबीसी/ईडब्ल्यूएस - 25 प्रतिशत
- अन्य सभी श्रेणियां (एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, ईएसएम, आदि) - 20 प्रतिशत।
स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ के लिए स्टेनोग्राफी में स्किल टेस्ट के लिए योग्य उम्मीदवार -
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में कटऑफ मार्क्स और स्किल टेस्ट के लिए चयनित कैंडिडेट की संख्या की जांच कर सकते हैं:
| कैटेगरी | कटऑफ अंक | उपलब्ध कैंडिडेट |
|---|---|---|
| एससी |
138.16760
|
1540
|
| एसटी |
114.72905
|
942
|
| ओबीसी |
148.57526
|
2650 |
| ईडब्ल्यूएस |
148.57526
|
1077
|
| यूआर |
148.57526
|
2508* |
| ओएच |
108.57415
|
206
|
| एचएच |
40.17497
|
122 |
| वीएच |
77.61547
|
204
|
| अन्य-पीडब्ल्यूडी |
40.21264
|
96 |
| कुल |
|
9345
|
स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘डी’ के लिए स्टेनोग्राफी में स्किल टेस्ट के लिए योग्य उम्मीदवार -
कैंडिडेट नीचे दी गई सारणी में कटऑफ अंक और स्किल टेस्ट के लिए चयनित आवेदकों की संख्या की जांच कर सकते हैं:
| कैटेगरी | कटऑफ अंक | उपलब्ध कैंडिडेट |
|---|---|---|
| एससी |
109.72227
|
5594
|
| एसटी |
85.13361
|
2430
|
| ओबीसी | 130.63115 |
7892
|
| ईडब्ल्यूएस |
117.84812
|
4052 |
| यूआर |
130.93746
|
5376**
|
| ओएच | 40.04063 | 381 |
| एचएच |
86.94139
|
415 |
| वीएच |
40.21264
|
119
|
| अन्य-पीडब्ल्यूडी |
62.90406
|
255 |
| कुल |
|
26610
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’