SSC Stenographer Answer Key 2025: एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी, डी आंसर की जारी, 25 अगस्त तक दर्ज कराएं चुनौती
Abhay Pratap Singh | August 22, 2025 | 08:02 PM IST | 2 mins read
एसएससी ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी, डी 2025 उत्तर कुंजी पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए शुल्क 100 रुपए से घटाकर 50 रुपए कर दिया है।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आज यानी 22 जुलाई को स्टेनोग्राफर ग्रेड सी, डी परीक्षा 2025 के लिए संभावित उत्तर कुंजी और उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया पत्रक जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर एसएससी स्टेनोग्राफर आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
New: SSC Stenographer Application Form 2024 Released
Don't Miss: Month-wise current affairs
Suggested: Upcoming government exams
एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी, डी उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। एसएससी स्टेनोग्राफर आंसर की 2025 पर 25 अगस्त (शाम 6 बजे) तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है। चुनौती दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 50 रुपए का भुगतान करना होगा।
उम्मीदवार एसएससी स्टेनोग्राफर उत्तर कुंजी की सहायता से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटा जाएगा। एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा 6, 7, 8 और 11 अगस्त को सीबीटी मोड में कराई गई थी।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट और संभावित उत्तर-कुंजी अब उपलब्ध हैं और इन्हें आयोग की वेबसाइट यानी https://ssc.gov.in के माध्यम से देखा जा सकता है। उम्मीदवार समय-सीमा के भीतर अपने पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन कर सकते हैं।”
एसएससी ने बताया कि, उत्तर कुंजी आपत्ति शुल्क 100 रुपए से घटाकर 50 रुपए कर दिया गया है। 25.08.2025 (शाम 6:00 बजे) के बाद प्राप्त अभ्यावेदनों पर किसी भी परिस्थिति में विचार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को एसएससी की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
SSC Stenographer 2025 Answer Key: डाउनलोड प्रक्रिया जानें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी, डी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
- एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘लॉगिन या रिजस्टर’ टैब पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट लॉगिन में क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉगिन करें।
- प्रतिक्रिया पत्रक और उत्तर कुंजी डाउनलोड करें।
- आवश्यकता होने पर शुल्क भुगतान के साथ आपत्तियां दर्ज करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम