SSC MTS Notification 2024: एसएससी एमटीएस,हवलदार भर्ती नोटिफिकेशन ssc.gov.in पर जल्द होगा जारी, जानें डिटेल्स
Saurabh Pandey | May 23, 2024 | 03:35 PM IST | 1 min read
एसएससी एमटीएस और हवलदार भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सीआईबीसी विभाग में हवलदार और कुछ एमटीएस पदों के लिए आयु सीमा 18 से 27 वर्ष होगी।
नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) जल्द ही एसएससी एमटीएस, हवलदार भर्ती 2024 के लिए अधिसूचना जारी करेगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार नोटिफिकेशन जारी होने के बाद एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर भर्ती से जुड़ी पूरी डिटेल चेक कर सकेंगे। उम्मीदवारों को एसएससी एमटीएस हवलदार ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए लगभग एक महीने का समय मिलेगा
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
एसएससी एमटीएस और हवलदार भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सीआईबीसी विभाग में हवलदार और कुछ एमटीएस पदों के लिए आयु सीमा 18 से 27 वर्ष होगी।
पिछली अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से मैट्रिक (10वीं) परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आवेदन पत्र भर सकते हैं, लेकिन उनका फाइनल रिजल्ट आवेदन की अंतिम तिथि से पहले घोषित किया जाना चाहिए अन्यथा उन्हें परीक्षा के लिए पात्र नहीं माना जाएगा।
SSC MTS 2024 Vacancy: आवेदन शुल्क
एसएससी एमटीएस, हवलदार भर्ती 2024 के लिए आवेदन शुल्क सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये होगा। हालांकि, महिला उम्मीदवारों और एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
SSC MTS 2024 Form Date: चयन प्रक्रिया
एसएससी एमटीएस, हवलदार भर्ती 2024 चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी)/शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) शामिल हैं। पीईटी और पीएसटी केवल हवलदार पद के लिए हैं।
SSC MTS Exam Date 2024: परीक्षा 13 भाषाओं में होगी
कंप्यूटर आधारित परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी और 13 क्षेत्रीय भाषाओं - असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की जाएगी। सीबीई में दो सत्र होंगे और दोनों सत्रों में शामिल होना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई