SSC JE Final Marks 2025: जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर की और मार्क्स ssc.gov.in पर जारी

Saurabh Pandey | August 22, 2026 | 07:49 AM IST | 1 min read

एसएससी ने जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा 2025 (पेपर-II) की फाइनल आंसर की, प्रश्न-पत्र और अभ्यर्थियों के अंक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं।

How to crack SSC CHSL

Candidates can download this e-book to give a boost to thier preparation.

Download Now
उम्मीदवार 4 सितंबर 2026 (शाम 6 बजे) तक अपना स्कोरकार्ड और आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।(आधिकारिक वबसाइट)

नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा के पेपर-II की फाइनल आंसर की 2026 जारी कर दी है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से अपनी रिस्पॉन्स शीट और मार्क्स के साथ फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

एसएससी जेई पेपर 2 फाइनल आंसर की देखने की सुविधा 4 सितंबर 2026 को शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेगी। आयोग ने पेपर-II में शामिल होने वाले क्वालिफाइड और नॉन-क्वालिफाइड उम्मीदवारों के फाइनल मार्क्स भी अपलोड कर दिए हैं। उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी रजिस्टर्ड आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करके अपने मार्क्स देख सकते हैं।

SSC JE Answer Key 2026: फाइनल आंसर की डाउनलोड प्रक्रिया

  1. एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर, लेटेस्ट नोटिफिकेशन में दिए गए आंसर की सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. एसएससी जेई टियर 2 आंसर की 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  4. इसके बाद आपको लॉगिन पेज पर भेज दिया जाएगा।
  5. फिर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालें।
  6. लॉगिन करने के बाद, रिस्पॉन्स शीट और आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  7. अंत में फाइनल आंसर की पीडीएफ को डाउनलोड करके सेव कर लें।

SSC JE Answer Key 2026: फाइनल आंसर की विवरण

  1. उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर
  2. रजिस्ट्रेशन नंबर
  3. परीक्षा का नाम और पेपर (टियर 2)
  4. परीक्षा की तारीख
  5. शिफ्ट और परीक्षा का समय
  6. प्रश्न पत्र सेट/कोड
  7. प्रश्न और उनके विकल्प
  8. एसएससी के अनुसार सही उत्तर
  9. उम्मीदवार द्वारा चुने गए उत्तर
  10. उत्तर की स्थिति (सही/गलत/अटेम्प्ट नहीं किया गया)

Also read UPSSSC Junior Assistant Result 2026: यूपी जूनियर असिस्टेंट फाइनल रिजल्ट upsssc.gov.in पर जारी, कटऑफ अंक जानें

समय सीमा के भीतर डाउनलोड कर लें मार्क्स

निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद फाइनल आंसर की और मार्क्स डाउनलोड करने का लिंक हटा दिया जाएगा। इसके बाद अंक या उत्तर कुंजी प्राप्त करने के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा, इसलिए अभ्यर्थी समय रहते अपना प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें। आयोग ने 3 अगस्त 2026 को अंतिम परिणाम घोषित किया था।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]