Trusted Source Image

KVS-NVS Tier 2 Result 2026: केवीएस-एनवीएस पीजीटी केमिस्ट्री और नॉन-टीचिंग टियर 2 पदों का रिजल्ट जारी

Saurabh Pandey | August 21, 2026 | 07:43 PM IST | 1 min read

सीबीएसई ने केवीएस-एनवीएस पीजीटी (केमिस्ट्री) और नॉन-टीचिंग टियर 2 पदों के लिए रिजल्ट जारी कर दिया है। इन परीक्षाओं में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

ईएमआरएस टियर-II परीक्षा का परिणाम आधिकारिक EMRS/NESTS वेबसाइट के माध्यम से अलग से घोषित किया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
ईएमआरएस टियर-II परीक्षा का परिणाम आधिकारिक EMRS/NESTS वेबसाइट के माध्यम से अलग से घोषित किया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित टियर-II परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस चरण में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) केमिस्ट्री के साथ-साथ असिस्टेंट कमिश्नर और जूनियर ट्रांसलेटर जैसे नॉन-टीचिंग पदों के नतीजे भी शामिल हैं।

केवीएस-एनवीएस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपना व्यक्तिगत परिणाम और शॉर्टलिस्टिंग स्थिति आवेदन पोर्टल cbse.gov.in के माध्यम से देख सकते हैं।

इन पदों के लिए रिजल्ट जारी

पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) रसायन विज्ञान

गैर-शैक्षणिक पद

सहायक आयुक्त

जूनियर अनुवादक

KVS-NVS Tier 2 Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  2. केवीएस/एनवीएस रिक्रूटमेंट कैंडिडेट लॉगिन खोलें।
  3. अब जरूरी लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  4. इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहा टियर-II का रिजल्ट या शॉर्टलिस्टिंग स्टेटस देखें।
  5. अंत में रिजल्ट की एक कॉपी डाउनलोड करके सेव कर लें।

Also read KVS NVS Tier-2 Result 2026: पीजीटी इकोनॉमिक्स, हिस्ट्री व टीजीटी वर्क एक्सपीरियंस पदों के लिए रिजल्ट जारी

रिजल्ट से जुड़े महत्वपूर्ण विवरण

  1. इंटरव्यू वाले पद - जिन पदों में चयन प्रक्रिया के तहत इंटरव्यू शामिल है, उनके लिए जारी परिणाम उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग स्थिति को दर्शाता है। अंतिम परिणाम घोषित होने के 15 दिनों के भीतर अभ्यर्थियों की मार्कशीट उपलब्ध करा दी जाएगी।
  2. बिना इंटरव्यू वाले पद - जिन पदों में इंटरव्यू शामिल नहीं है, उनके टियर 2 अंक रिजल्ट जारी होने के साथ ही अभ्यर्थी के लॉगिन पोर्टल पर उपलब्ध करा दिए गए हैं।
  3. वरीयता - अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि यदि उनके पद के लिए प्राथमिकता दर्ज करना आवश्यक है, तो वे दी गई समय सीमा के भीतर ध्यानपूर्वक इसे जमा करें।
  4. कौशल परीक्षा और इंटरव्यू शेड्यूलिंग - इंटरव्यू या स्किल टेस्ट वाले पदों के लिए शेड्यूल और कॉल लेटर, KVS/NVS के साथ तय होने के बाद अभ्यर्थी के लॉगिन में उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications