Saurabh Pandey | August 21, 2026 | 05:56 PM IST | 1 min read
हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) ने 21 अगस्त 2026 को कंप्यूटर साइंस में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स (PGTs) की भर्ती के लिए 'रिजल्ट घोषित किया है।

नई दिल्ली : हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने 'पोस्ट ग्रेजुएट टीचर' (PGT) कंप्यूटर साइंस पदों के लिए संशोधित परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर अपना संशोधित रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों के अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
कोर्ट में लंबित मामलों के कारण कुल चार पद (3-सामान्य और 1 बीसीए) खाली रखे गए हैं। इसके अलावा, सरकार/विभाग से स्पष्टीकरण लंबित होने के कारण 10 उम्मीदवारों का परिणाम रोक दिया गया है।
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 1672 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। रिक्तियों की संख्या कैटेगरीवाइज नीचे देख सकते हैं-
आज बोर्ड ने पीजीटी (इकोनॉमिक्स), पीजीटी (हिस्ट्री) और टीजीटी (वर्क एक्सपीरियंस) के पदों के लिए टियर-2 परीक्षा के नतीजे घोषित किए। उम्मीदवार सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर रिजल्ट देख सकते हैं।
Santosh Kumar