SSC JHT City Slip 2024: एसएससी जेएचटी पेपर 1 सिटी इंटिमेशन स्लिप ssc.gov.in पर जारी, एडमिट कार्ड 4 दिसंबर को
Abhay Pratap Singh | December 1, 2024 | 10:40 AM IST | 2 mins read
जेएचटी एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए आयोग एसएससी जेएचटी 2024 एडमिट कार्ड 4 दिसंबर, 2024 को जारी करेगा।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी जेएचटी पेपर 1 2024 परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। संयुक्त हिंदी अनुवादक (JHT) परीक्षा, 2024 पेपर- 1 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से एसएससी जेएचटी 2024 शहर सूचना पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं।
एसएससी जेएचटी पेपर 1 सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। एसएससी ज्वाइंट हिंदी ट्रांसलेटर 2024 भर्ती परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित होगी, जिसमें दो पेपर (पेपर 1 और पेपर 2) शामिल होंगे।
संयुक्त हिंदी अनुवादक 2024 परीक्षा 9 नवंबर को आयोजित की जाएगी। जेएसटी एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए आयोग द्वारा एसएससी जेएचटी 2024 एडमिट कार्ड 4 दिसंबर, 2024 को जारी किया जाएगा। जेएचटी एग्जाम में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए जेएचटी 2024 हाल टिकट एक अनिवार्य दस्तावेज है।
Also read SSC MTS Answer Key 2024: एसएससी एमटीएस आंसर-की ssc.gov.in पर जारी, 2 दिसंबर तक दर्ज करें आपत्ति
पेपर 1 में सामान्य हिंदी और सामान्य अंग्रेजी से प्रश्न शामिल होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे की है। कुल 100 प्रश्न 100 अंकों के लिए पूछे जाएंगे। पेपर-1 में केवल वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। पेपर-1 में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी।
एसएससी जेएचटी पेपर 2 वर्णनात्मक होगा। इसमें अनुवाद और निबंध शामिल होंगे। प्रश्नपत्र 200 अंकों का होगा और परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। इस भर्ती अभियान के तहत भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों/संगठनों के लिए जूनियर हिंदी अनुवादक, जूनियर अनुवाद अधिकारी, जूनियर अनुवादक, वरिष्ठ हिंदी अनुवादक और वरिष्ठ अनुवादक के 312 पदों को भरा जाएगा।
SSC JHT Paper 1 2024 Exam City Slip: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से जेएचटी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं:
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- लॉगिन लिंक पर क्लिक करें और लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- एसएससी जेएचटी पेपर 1 2024 सिटी स्लिप प्रदर्शित होगी।
- परीक्षा शहर पर्ची की जांच करें और इसे डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें