SSC JHT Scorecard 2023: एसएससी जेएचटी पेपर 1, 2 के फाइनल अंक ssc.gov.in पर जारी, स्कोरकार्ड डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | June 6, 2024 | 06:59 PM IST | 2 mins read
एसएससी जेएचटी 2023 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने जूनियर ट्रांसलेटर, जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 2023 के लिए पेपर 1, 2 के फाइनल अंक जारी कर दिए हैं। एसएससी जेएचटी 2023 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एसएससी जेएचटी 2023 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों के लिए एसएससी जेएचटी 2023 स्कोरकार्ड की जांच और मार्कशीट डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 24 जून निर्धारित की गई है।
एसएससी जेएचटी स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, श्रेणी, जन्म तिथि, सेक्शन-वाइज अंक, कुल अंक और योग्यता स्थिति सहित अन्य परीक्षा विवरण शामिल हैं। एसएससी जेएचटी 2023 परीक्षा से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Also read UPPSC Exam Calendar 2024: यूपीपीएससी का संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी, आरओ-एआरओ की भी डेट घोषित
इस भर्ती अभियान के तहत जूनियर ट्रांसलेटर, जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर के कुल 307 रिक्ति पदों को भरा जाएगा। जिनमें से 38 पद अनुसूचित जाति (एससी), 14 पद अनुसूचित जनजाति (एसटी), 72 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), 26 पद ईडब्ल्यूएस वर्ग और 157 पद अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।
कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर ट्रांसलेटर, जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 2023 के पेपर 1, 2 के लिए आवंटन विवरण भी जारी किया है। आयोग ने 23 नवंबर 2023 को पेपर-1 का परिणाम और 1 मार्च 2024 को एसएससी जेएचटी 2023 परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित किया था।
SSC JHT Scorecard 2023: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार एसएससी जेएचटी स्कोरकार्ड 2023 नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- अब लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
- इसके बाद कैंडिडेट “परिणाम/अंक” टैब पर क्लिक करें।
- अब, ड्रॉपडाउन मेनू से SSC JHT 2023 का चयन करें।
- एसएससी जेएचटी स्कोरकार्ड 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल