SSC JE Admit Card 2024: एसएससी जेई एडमिट कार्ड पेपर 2 के लिए आज जारी होने की उम्मीद, परीक्षा शहर विवरण जांचें
Abhay Pratap Singh | October 30, 2024 | 11:49 AM IST | 2 mins read
कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी जेई पेपर 2 के उम्मीदवारों के लिए 29 अक्टूबर को शहर सूचना पर्ची जारी की है।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आज यानी 30 अक्टूबर को जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) भर्ती परीक्षा 2024 पेपर 2 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जा सकता है। कैंडिडेट आयोग की वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर एसएससी जेई एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकेंगे।
इससे पहले, स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से 29 अक्टूबर, 2024 को एसएससी जेई पेपर 2 के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर की जानकारी साझा की गई थी। जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा, 2024 के पेपर-2 के उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर लॉगिन करके अपने परीक्षा शहर का विवरण देख सकते हैं।
एसएससी जेई पेपर 1 परीक्षा 5 से 7 जून तक देश भर के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी और परिणाम सितंबर में घोषित किया गया था। सिविल स्ट्रीम से कुल 11,765 उम्मीदवारों और इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग स्ट्रीम से 4,458 उम्मीदवारों को पेपर 1 में उनके प्रदर्शन के आधार पर पेपर 2 परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था।
आयोग द्वारा जारी नोटिस में कहा गया कि, “उक्त परीक्षा के लिए 'प्रवेश प्रमाणपत्र' संभवतः 30.10.2024 को डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। इसे आयोग की वेबसाइट पर निर्दिष्ट लॉगिन मॉड्यूल के माध्यम से इसी तरह एक्सेस किया जा सकता है।”
एसएससी जेई पेपर 2 परीक्षा के प्रश्नपत्रों और प्रतिक्रिया पत्रों के साथ अंतिम उत्तर कुंजी तथा योग्य और अयोग्य दोनों उम्मीदवारों के अंक परीक्षा समाप्त होने के बाद साझा किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
SSC JE Admit Card 2024 for Paper 2: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके जेई पेपर 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जेईई पेपर-2 परीक्षा लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- एसएससी जेई एडमिट कार्ड 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार