SSC JE 2023 Final Answer Key: एसएससी जेई अंतिम उत्तर कुंजी जारी, यहां से डाउनलोड करें
Santosh Kumar | January 19, 2024 | 10:27 AM IST | 1 min read
जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने जूनियर इंजीनियर परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार अंतिम उत्तर कुंजी की जांच कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाना होगा। बता दें कि एसएससी ने जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा, 2023 का अंतिम परिणाम 5 जनवरी को घोषित कर दिया है।
एसएससी जेई परीक्षा 9 से 11 अक्तूबर, 2023 के बीच आयोजित की गई थी। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC JE 2023 Final Answer Key: ऐसे करें डाउनलोड
• ssc.nic.in पर जाएं।
• यहां एसएससी जेई फाइनल उत्तर कुंजी 2023 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
• पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
• अंतिम उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
• नीचे डाउनलोड पर क्लिक करें और इसे अपने डेस्कटॉप पर सेव करें।
एसएससी की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए आयोग की वेबसाइट पर एक रिस्पांस शीट के साथ अंतिम उत्तर कुंजी अपलोड कर दी गई है।
इसे एक्सेस करने के लिए उम्मीदवार अपने परीक्षा रोल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से लॉग इन कर सकते हैं। यह सुविधा उम्मीदवारों को 18.01.2024 (शाम 05:00 बजे) से 01.02.2024 (शाम 05:00 बजे) तक की अवधि के लिए उपलब्ध रहेगी।
Also read UGC NET Result 2023: यूजीसी नेट रिजल्ट 2023 एनटीए ने किया जारी, डिटेल देखें
आपको बता दें कि एसएससी जेई के लिए जूनियर इंजीनियर के 1374 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 35400 रुपये से लेकर 112400 रुपये प्रति माह तक वेतन दिया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई