SSC Grade C Steno Recruitment 2026: एसएससी ग्रेड सी स्टेनोग्राफर परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 320 पदों पर मौका
Abhay Pratap Singh | November 17, 2026 | 08:39 PM IST | 2 mins read
यह परीक्षा सरकारी विभागों और कैडर में कार्यरत पात्र स्टेनोग्राफर ग्रेड 'D' कर्मचारियों के लिए है। यह नए उम्मीदवारों के लिए सीधी भर्ती परीक्षा नहीं है।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आज से ग्रेड ‘सी’ स्टेनोग्राफर सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (Grade ‘C’ Stenographers LDCE) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य विभागीय उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर 17 नवंबर, 2026 से एसएससी ग्रेड सी स्टेनोग्राफर 2026 फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं।
एसएससी ग्रेड सी स्टेनोग्राफर परीक्षा 2026 के माध्यम से कुल 320 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें सबसे अधिक 287 पद केंद्रीय सचिवालय (DoPT) में स्टेनोग्राफर के हैं। इसके अलावा, रेलवे बोर्ड सचिवालय में 8, सशस्त्र बल मुख्यालय में 14, भारतीय विदेश सेवा शाखा (बी) में 8, भारत निर्वाचन आयोग (ECI) में 1 और केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) में 2 पद शामिल हैं।
SSC Grade C Stenographer (LDCE) Recruitment 2026: पात्रता मानदंड
केंद्रीय सचिवालय में स्टेनोग्राफर पद के लिए आवेदक ने स्टेनोग्राफर ग्रेड डी के रूप में कम से कम 6 साल की स्वीकृत सेवा पूरी कर ली हो। पद के अनुसार उम्मीदवारों से शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग मांगी गई है। अप्रूव्ड सेवा की गणना 1 जुलाई, 2026 से की जाएगी। पात्रता मानदंड व अधिक जानकारी के लिए एसएससी ग्रेड सी स्टेनोग्राफर नोटिफिकेशन 2026 जांच सकते हैं।
एसएससी ग्रेड सी स्टेनोग्राफर एलडीसीई भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तिथि 8 दिसंबर, 2026 निर्धारित की गई है। चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (भाग-ए), स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट (भाग-बी) और सर्विस रिकॉर्ड का मूल्यांकन (भाग-सी) चरण शामिल किया गया है। सीबीटी का आयोजन फरवरी-मार्च 2027 में किया जाएगा।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, विदेश में या अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा लक्षद्वीप में रहने वाले उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन पत्र की प्रिंटेड कॉपी सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने संबंधित सेवा/संगठन/कैडर नियंत्रण प्राधिकरण के माध्यम से “द रीजनल डायरेक्टर, स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (नॉर्दर्न रीजन), ब्लॉक नंबर 12, सी.जी.ओ. कॉम्प्लेक्स, लोधी रोड, नई दिल्ली-110003” को भेजना होगा, जो 29 दिसंबर, 2026 को शाम 6:00 बजे तक पहुंच जानी चाहिए।
SSC Steno LDCE Recruitment 2026 Notification: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके एसएससी ग्रुप सी स्टेनोग्राफर 2026 ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं:
- एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- आवश्यक विवरण के साथ पंजीकरण करें और क्रेडेंशियल जनरेट करें।
- लॉगिन करें, आवेदन फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- सबमिट करें और आगे की जरूरत के लिए प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी