SSC GD Result 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2025 कब आएगा? डायरेक्ट लिंक, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | June 3, 2025 | 06:26 PM IST | 2 mins read
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 के लिए उत्तीर्ण अंक सामान्य वर्ग के लिए 30%, ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 25% और अन्य कैटेगरी के लिए 20% है।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द ही केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) और एसएसएफ में कांस्टेबल (GD), असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही परीक्षा 2025 के नतीजे जारी करेगा। हालांकि, एसएससी ने जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2025 जारी करने की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
आयोग की घोषणा के बाद कैंडिडेट एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया जाएगा, जिसमें शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के रोल नंबर और नाम सहित अन्य विवरण शामिल होंगे।
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) 4 फरवरी से 25 फरवरी, 2025 के बीच आयोजित किया गया था। एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2025 चयन प्रक्रिया में चार प्रमुख चरणों कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी), शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) / शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा को शामिल किया गया है।
एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 4 मार्च को जारी की गई थी, जिसपर उम्मीदवारों से आपत्तियां भी आमंत्रित की गई थी। उम्मीद जताई गई है कि एसएससी जीडी कांस्टेबल 2025 फाइनल आंसर की और एसएससी जीडी रिजल्ट 2025 एक साथ जारी किया जाएगा।
सीबीटी में सफल उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 के माध्यम से आयोग कुल 53,690 पदों पर भर्ती करेगा। नवीनतम अपडेट के लिए कैंडिडेट एसएससी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
SSC GD Result 2025 Kab Aayega: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों की सहायता से एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकेंगे:
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘रिजल्ट’ टैब पर क्लिक करें।
- जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- एसएससी जीडी परिणाम पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- फाइल डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम