SSC GD Constable Result 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट घोषित, ssc.gov.in से डाउनलोड करें परिणाम पीडीएफ
Santosh Kumar | June 17, 2025 | 09:18 PM IST | 2 mins read
जो उम्मीदवार सीबीई परीक्षा में सफल हुए हैं, वे फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (पीएसटी) के लिए पात्र होंगे।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर वर्ष 2025 के लिए जीडी कांस्टेबल परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार अब अपना एसएससी GD कांस्टेबल रिजल्ट 2025, कट-ऑफ और मेरिट सूची पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड कर सकते हैं। यह परिणाम कंप्यूटर आधारित परीक्षा के आधार पर घोषित किया गया है, जो 4 से 25 फरवरी 2025 के बीच आयोजित किया गया।
भर्ती परीक्षा में कुल 25,21,839 अभ्यर्थी शामिल हुए। इस परीक्षा में 40,047 महिला अभ्यर्थी और 3,51,552 पुरुष अभ्यर्थी अगले चरण के लिए योग्य घोषित किए गए हैं। कुल 3,91,599 अभ्यर्थी एसएससी जीडी परीक्षा में सफल हुए हैं।
एसएससी ने इस बार कुल 53,690 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की, जो हाल के वर्षों में सबसे बड़ी भर्तियों में से एक है। उम्मीदवारों को राज्य, श्रेणी और बल के अनुसार कट-ऑफ अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया गया है।
SSC GD Constable Result 2025: एसएससी जीडी कटऑफ
जो उम्मीदवार सीबीई परीक्षा में सफल हुए हैं, वे अगले चरण यानी फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (पीएसटी) के लिए पात्र होंगे। एसएससी जीडी रिजल्ट 2025 पीडीएफ वेबसाइट पर उपलब्ध है।
एसएससी जीडी कांस्टेबल चयन प्रक्रिया में तीन मुख्य चरण शामिल हैं- सीबीई, पीईटी और पीएसटी। इन सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी। एसएससी ने जीडी परिणाम के साथ कटऑफ भी जारी किया है।
एसएससी जीडी 2025 मार्किंग स्कीम के अनुसार परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तरों के लिए 2 अंक मिलेंगे, जबकि गलत उत्तरों के लिए 0.25 की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। एसएससी जीडी आंसर की पहले ही जारी कर दी गई है।
SSC GD Constable 2025 Result: एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट कैसे देखें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2025 की जांच कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए 'रिजल्ट' सेक्शन पर क्लिक करें।
- एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
- इसमें अपने रोल नंबर की जांच करें और डाउनलोड करें।
एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा में न्यूनतम अंक सामान्य और भूतपूर्व सैनिक श्रेणियों के लिए 35% और एससी/एसटी/ओबीसी श्रेणियों के लिए 33% हैं। उम्मीदवारों को पीईटी/पीएसटी के लिए ये न्यूनतम अंक प्राप्त करना आवश्यक है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज