SSC GD Constable Admit Card 2026: एसएससी जीडी कांस्टेबल पीईटी-पीएसटी एडमिट कार्ड ssccr.gov.in पर जारी
Saurabh Pandey | November 12, 2026 | 03:00 PM IST | 2 mins read
एसएससी जीडी पीईटी-पीएसटी एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। फिजिकल टेस्ट के लिए पात्र उम्मीदवार ssccr.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली :
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) तथा फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा पास कर ली है और वे पीईटी तथा पीएसटी में शामिल होने जा रहे हैं, वे आधिकारिक पोर्टल से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और जन्म तिथि/पासवर्ड दर्ज करना होगा।
फिजिकल टेस्ट के दिन उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड और जरूरी दस्तावेज अपने संबंधित केंद्रों पर ले जाने होंगे। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। एसएससी जीडी कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट का आयोजन एडमिट कार्ड में दी गई तारीख के अनुसार किया जाएगा।
SSC GD PET-PST Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर एडमिट कार्ड पर जाएं।
- अब जीडी कांस्टेबल पीईटी/पीएसटी एडमिट कार्ड' लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और जन्म तिथि/पासवर्ड दर्ज करें।
- अब एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारी को चेक कर लें।
- अंत में एडमिट कार्ड डाउनलोड करके सेव कर लें।
SSC GD PET-PST Admit Card 2026: एडमिट कार्ड विवरण
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- पंजीकरण/आवेदन संख्या
- उम्मीदवार की तस्वीर और हस्ताक्षर
- फिजिकल टेस्ट की तारीख
- फिजिकल टेस्ट का स्थान और पता
- शारीरिक परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
- परीक्षा स्थल पर आवश्यक दस्तावेज
SSC GD PET-PST 2026: फिजिकल टेस्ट विवरण
फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) में पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद शामिल हैं। वहीं, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) में पद और श्रेणी के अनुसार न्यूनतम लंबाई, छाती और वजन की माप शामिल होती है।
एसएससी विभिन्न केंद्रों पर शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षा (PST) आयोजित करता है। आवेदकों को एडमिट कार्ड में दी गई तारीख और समय के अनुसार केंद्र पर पहुंचना होगा। ये शारीरिक परीक्षाएं केवल क्वालीफाइंग आधारित होती हैं।
SSC GD Constable Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया
- लिखित परीक्षा
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मापन परीक्षा (PMT)
- दस्तावेज सत्यापन
- चिकित्सा परीक्षा
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी