एसएससी जीडी परीक्षा विवादों से घिरी, 500 अभ्यर्थियों को बुलाया, व्यवस्था सिर्फ 250 की; सड़कों पर उतरे छात्र
Santosh Kumar | May 26, 2026 | 03:52 PM IST | 2 mins read
अभ्यर्थियों का आरोप है कि एसएससी ने बिना तैयारी के इतनी बड़ी संख्या में उम्मीदवारों को बुला लिया। केंद्र पर सीटिंग अरेंजमेंट बेसिक सुविधाएं अपर्याप्त थीं।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2026 विवादों में घिर गई है। पिछले कुछ दिनों से प्रयागराज और उत्तर प्रदेश के अन्य हिस्सों में स्थित कई केंद्रों पर एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा रद्द कर दी गई है। आयोग ने आज भी प्रयागराज के एक केंद्र पर तीनों पालियों की परीक्षाएं रद्द कर दीं, जिससे यह विवाद और भी गहरा गया है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी, और साथ ही कई राजनीतिक दल, इस मुद्दे के विरोध में सड़कों पर उतर आए हैं।
अभ्यर्थियों का आरोप है कि एसएससी ने बिना तैयारी के इतनी बड़ी संख्या में उम्मीदवारों को बुला लिया। केंद्र पर सीटिंग अरेंजमेंट बेसिक सुविधाएं अपर्याप्त थीं। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने एसएससी की पूरी प्रक्रिया पर सवाल उठाए।
SSC GD Constable Exam 2026: एसएससी जीडी परीक्षा को लेकर हंगामा
एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा रद्द होने पर, एक महिला उम्मीदवार ने सोशल मीडिया पर कहा, "हम परीक्षा देने के लिए सुबह 4:30 बजे निकले हैं। दबाव बहुत अधिक है, फिर भी अधिकारियों को इसकी जरा भी परवाह नहीं है।"
परीक्षा रद्द होने पर छात्रा फूट-फूटकर रो पड़ी; उसने बताया कि उसे केंद्र पहुंचने के बाद यह जानकारी मिली कि परीक्षा नहीं होगी। अब, सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए राजनीतिक दल भी सड़कों पर उतर आए हैं।
कांग्रेस ने कहा, "सरकार एक परीक्षा ठीक से नहीं करवा सकती। पहले नीट में छात्रों का भविष्य तबाह किया गया और अब एसएससी जीडी में धांधली की खबरें आ रही हैं। ये पाप है जिसकी माफी नहीं है पेपर लीक की साझेदार मोदी सरकार।"
SSC GD Constable Exam 2026: जीडी परीक्षा में अव्यवस्था पर उठे सवाल
लोकप्रिय मैथ्स टीचर अभिनय शर्मा ने लिखा, “भर्ती परीक्षाओं को आखिर मजाक क्यों बना दिया गया है? कहीं पेपर लीक, कहीं सर्वर समस्या, कहीं केंद्रों पर अव्यवस्था और अब जीडी परीक्षा में 500 छात्रों को बुलाकर सिर्फ 250 की व्यवस्था।”
उन्होंने आगे लिखा, “ये कैसी परीक्षा व्यवस्था है? छात्र दूसरे जिलों से तैयारी और खर्च करके परीक्षा देने पहुंचते हैं, लेकिन वहां पता चलता है कि सिस्टम ही तैयार नहीं है। हर बार गलती व्यवस्था की होती है, लेकिन नुकसान छात्रों का होता है।”
अगली खबर
]SSC GD Constable Exam 2026: एसएससी जीडी एग्जाम ईद के चलते 28 मई के बजाय 27 मई को, एडमिट कार्ड जल्द
ईद-उल-ज़ुहा (बकरीद) की छुट्टी को ध्यान में रखते हुए, जो परीक्षा पहले 28 मई को होनी थी, उसे अब बदलकर 27 मई कर दिया गया है। यह बदलाव उम्मीदवारों की सुविधा के लिए किया गया है, ताकि किसी भी उम्मीदवार को इस धार्मिक त्योहार की वजह से कोई परेशानी न हो।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार