SSC GD Constable Exam 2026: प्रयागराज के एक सेंटर पर 26 मई की एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा रद्द, नई डेट जल्द
Santosh Kumar | May 26, 2026 | 02:14 PM IST | 1 min read
प्रयागराज के आई-टेक जोन (सुनीता सिंह सीता सिंह महिला महाविद्यालय) केंद्र पर तीनों शिफ्ट की एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा रद्द की गई।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने प्रयागराज के एक परीक्षा केंद्र पर 26 मई को होने वाली एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा रद्द कर दी है। यह फैसला तकनीकी गड़बड़ियों और प्रशासनिक कारणों से लिया गया है। प्रभावित उम्मीदवारों के लिए परीक्षा की नई तारीख से जुड़ी जानकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर उपलब्ध करा दी जाएगी। एसएससी ने उम्मीदवारों से वेबसाइट को नियमित रूप से देखने का आग्रह किया है।
प्रयागराज के आई-टेक जोन (सुनीता सिंह सीता सिंह महिला महाविद्यालय) केंद्र पर तीनों शिफ्ट की परीक्षा रद्द की गई। एसएससी सेंट्रल रीजन (प्रयागराज) ने कहा है कि रद्द हुई परीक्षा को आगामी दिनों में दोबारा आयोजित किया जाएगा।
प्रभावित उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड एसएससी की वेबसाइट ssc.gov.in पर उपलब्ध होंगे। उम्मीदवार नया एडमिट कार्ड डाउनलोड करने और संशोधित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा में शामिल होने के लिए वेबसाइट देखते रहें।
Also read SSC GD Constable Exam 2026: एसएससी जीडी एग्जाम ईद के चलते 28 मई के बजाय 27 मई को, एडमिट कार्ड जल्द
25 मई को भी कई केंद्रों पर रद्द हुई परीक्षा
इससे पहले, 25 मई को कई अलग-अलग केंद्रों पर परीक्षा रद्द होने की खबरें भी सामने आई थीं। इसके बाद आयोग ने घोषणा की कि रद्द की गई परीक्षा को फिर से 27 मई के बाद आने वाली परीक्षा तारीखों पर आयोजित किया जाएगा।
महर्षि आईटी इंस्टीट्यूट ऑनलाइन परीक्षा केंद्र (गोरखपुर), आदर्श परीक्षा केंद्र (मुजफ्फरपुर), आई-टेक जोन (प्रयागराज), सिटी मॉडर्न एकेडमी (लखनऊ) और स्मृति रामकली इकबाल बहादुर केंद्र (कानपुर) पर होने वाली परीक्षाएं रद्द की गईं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार