SSC GD Constable 2025 Vacancy: एसएससी जीडी कांस्टेबल वैकेंसी में बढ़ोतरी, अब 53,690 पदों पर होगी भर्ती
Santosh Kumar | April 21, 2025 | 04:50 PM IST | 1 min read
आयोग एसएससी जीडी कांस्टेबल 2025 भर्ती के तहत कुल 53,690 पदों पर भर्ती करेगा। इनमें से 10% पद भूतपूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित हैं।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने 2025 में होने वाली एसएससी जीडी कांस्टेबल 2025 भर्ती के लिए पदों की संख्या में बड़ी बढ़ोतरी की घोषणा की है। एसएससी द्वारा जारी नोटिस के अनुसार अब कुल 53,690 पदों पर भर्ती की जाएगी। इससे पहले एसएससी जीडी कांस्टेबल के लिए रिक्तियों की संख्या 39,481 थी। इस बढ़ोतरी से उम्मीदवारों को अधिक अवसर मिलेंगे। एसएससी जीडी कांस्टेबल 2025 भर्ती की वैकेंसी की पूरी जानकारी इस लेख में श्रेणीवार दी गई है।
एसएससी ने कांस्टेबल (जीडी) की भर्ती के तहत सीएपीएफ, एसएसएफ, असम राइफल्स में राइफलमैन और एनसीबी में सिपाही के पदों के लिए संशोधित रिक्तियां जारी की हैं। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
SSC GD Constable 2025 Vacancy: एसएससी जीडी श्रेणीवार रिक्ति विवरण
आयोग एसएससी जीडी कांस्टेबल 2025 भर्ती के तहत कुल 53,690 पदों पर भर्ती करेगा। इनमें से 10% पद भूतपूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित हैं। अभ्यर्थी नीचे दी गई तालिका में श्रेणीवार रिक्तियों के बारे में पूरी जानकारी देख सकते हैं-
|
फोर्स |
पुरुष (एससी)
|
एसटी | ओबीसी | ईडबल्यूएस | जनरल |
कुल (पुरुष) |
महिला (एससी)
|
एसटी | ओबीसी | ईडबल्यूएस | जनरल |
कुल (महिला) |
कुल रिक्तियां |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
|
बीएसएफ |
2111 |
1550 |
3027 |
1387 |
5805 |
13880 |
386 |
277 |
537 |
246 |
1045 |
2491 |
16371 |
|
सीआईएसएफ |
2209 |
1616 |
3310 |
1477 |
6298 |
14910 |
243 |
176 |
361 |
169 |
712 |
1661 |
16571 |
|
सीआरपीएफ |
2050 |
1475 |
3069 |
1379 |
5814 |
13787 |
87 |
55 |
125 |
58 |
247 |
572 |
14359 |
|
एसएसबी |
131 |
88 |
211 |
87 |
385 |
902 |
0 |
0 |
0 |
0 |
0 |
0 |
902 |
|
आईटीबीपी |
376 |
377 |
610 |
294 |
1291 |
2948 |
72 |
68 |
106 |
48 |
226 |
520 |
3468 |
|
असम राइफल्स |
159 |
238 |
305 |
130 |
918 |
1750 |
11 |
21 |
22 |
6 |
55 |
115 |
1865 |
|
एसएसएफ |
20 |
10 |
36 |
13 |
53 |
132 |
0 |
0 |
0 |
0 |
0 |
0 |
132 |
|
एनसीबी |
0 |
1 |
5 |
0 |
5 |
11 |
0 |
0 |
4 |
1 |
6 |
11 |
22 |
|
कुल |
7056 |
5335 |
10573 |
4767 |
20569 |
48320 |
799 |
597 |
1155 |
528 |
2291 |
5370 |
53690 |
SSC GD Constable Result 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट जल्द
एसएससी जल्द ही जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2025 जारी करने जा रहा है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी रिजल्ट जारी होने के बाद एसएससी की वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
एसएससी जीडी कांस्टेबल 2025 रिजल्ट के साथ ही कटऑफ मार्क्स, स्कोर कार्ड और फाइनल आंसर की भी जारी की जाएगी। यह लिखित परीक्षा देशभर में 4 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक आयोजित की गई।
भर्ती प्रक्रिया के तहत, उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर पीएसटी/पीईटी के लिए बुलाया जाएगा। पीएसटी और पीईटी राउंड सीएपीएफ द्वारा तय किए गए विभिन्न केंद्रों पर आयोजित किए जाएंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम