SSC GD Admit Card 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड कब आएगा? डायरेक्ट लिंक और परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | January 24, 2025 | 01:37 PM IST | 2 mins read
एसएससी कांस्टेबल जीडी 2025 परीक्षा 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13, 17, 18, 19, 20, 21 और 25 फरवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द ही केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, एसएसएफ, असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। एसएससी की घोषणा के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
एसएससी जीडी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। हालांकि, आयोग की ओर से अभी तक एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि और समय की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।
एसएससी कांस्टेबल जीडी 2025 परीक्षा 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13, 17, 18, 19, 20, 21 और 25 फरवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी। जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। जीडी कांस्टेबल हाल टिकट के साथ उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एक पहचान पत्र लाना होगा।
Also read SSC CGL Tier 2 Answer Key 2024: एसएससी सीजीएल टियर 2 आंसर-की जारी, 24 जनवरी तक दर्ज कर सकेंगे आपत्ति
एसएससी जीडी कांस्टेबल 2025 परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) मोड में कराई जाएगी। एसएससी जीडी कांस्टेबल 2025 परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी सहित 13 क्षेत्रीय भाषाओं में होगी, जिसमें असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू शामिल हैं। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग (0.25) है।
इस भर्ती अभियान का के माध्यम से CAPFs, SSF में कांस्टेबल (GD), असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही के कुल 39,481 पदों को भरा जाएगा। कंप्यूटर आधारित परीक्षा में 80 ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न होंगे, जिनमें से प्रत्येक 2 अंक का होगा।
SSC GD Constable Admit Card 2025: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एसएससी जीडी कांस्टेबल 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे:
- आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, एडमिट कार्ड टैब पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज कर सबमिट करें।
- एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
- इसे जांचें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम