SSC Exam Schedule 2026: एसएससी ने जेई, सब-इंस्पेक्टर और सीएचएसएल परीक्षा का शेड्यूल किया जारी, तिथियां जांचें
Abhay Pratap Singh | October 2, 2026 | 03:18 PM IST | 2 mins read
एसएससी एग्जाम शेड्यूल 2026 के 1 अक्टूबर को जारी नोटिस के अनुसार, संबंधित परीक्षाएं नवंबर और दिसंबर 2026 में आयोजित की जाएंगी।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जूनियर इंजीनियर (JE), दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब-इंस्पेक्टर (SI) और संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (CHSL) परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। एसएससी जेई 2026 आयोजन 2 नवंबर से 6 नवंबर तक किया जाएगा।
एसएससी एग्जाम शेड्यूल 2026 के अनुसार, दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सब-इंस्पेक्टर परीक्षा 20 नवंबर से 28 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। वहीं, कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल (CHSL) एग्जाम के लिए टियर-1 का आयोजन 30 नवंबर से 31 दिसंबर, 2026 तक किया जाएगा।
SSC Exam Dates 2026 Released: शेड्यूल जांचें
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके 1 अक्टूबर को जारी एसएससी परीक्षा कार्यक्रम 2026 जांच सकते हैं:
- एसएससी की वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर, ‘Schedule of Examinations’ लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज में एक पीडीएफ ओपन होगी।
- उम्मीदवार एसएससी एग्जाम 2026 डेट्स जांचें।
आयोग द्वारा तीनों परीक्षाएं कंप्यूटर-बेस्ड एग्जाम (CBE) मोड में आयोजित की जाएंगी। एसएससी भर्ती परीक्षाओं में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड उचित समय पर उपलब्ध करा दिया जाएगा, जिसे कैंडिडेट अपने पंजीकरण संख्या और पासवर्ड की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC exam schedule 2026 released: परीक्षा कार्यक्रम
नीचे सारणी में जेई, एसआई और सीएचएसएल के लिए परीक्षा कार्यक्रम जांच सकेत हैं:
| क्रम संख्या | परीक्षा का नाम | टियर/ मोड | प्रस्तावित परीक्षा तिथि |
|---|---|---|---|
|
1 |
जूनियर इंजीनियर परीक्षा, 2026 |
पेपर-I (CBE) |
2 से 6 नवंबर 2026 |
|
2 |
दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सब-इंस्पेक्टर परीक्षा, 2026 |
CBE |
20 से 28 नवंबर 2026 |
|
3 |
संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तर परीक्षा, 2026 |
टियर-I (CBE) |
30 नवंबर से 31 दिसंबर 2026 |
आयोग ने उम्मीदवारों को नवीनतम जानकारी के लिए समय-समय पर एसएससी की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी है। जारी शेड्यूल में एग्जाम की प्रस्तावित तिथियां हैं। कैंडिडेट्स को किसी भी बदलाव या एग्जाम की अधिक जानकारी के लिए एसएससी के बाद के नोटिस जांचने चाहिए।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच