SSC CGL 2025: एसएससी ने सीबीटी परीक्षा में रिमोट हैकिंग के प्रयासों का लगाया पता, उम्मीदवारों को दी चेतावनी
Abhay Pratap Singh | September 18, 2025 | 08:49 AM IST | 2 mins read
एसएससी सीजीएल 2025 टियर 1 परीक्षा 12 सितंबर से शुरू है और 26 सितंबर तक जारी रहेगी।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) परीक्षा 2025 के दौरान कुछ केंद्रों पर उम्मीदवारों के नोड्स पर रिमोट टेकओवर/वसिस्टम हैकिंग के प्रयास का पता लगाया है। एसएससी ने चेतावनी जारी करते हुए अभ्यर्थियों से किसी भी प्रकार के कदाचार में शामिल न होने की अपील की है।
New: SSC CGL 2025 Tier-1 Result
Latest: SSC CGL complete guide
Suggested: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
एसएससी ने कहा कि, “परीक्षा के दौरान विभिन्न तकनीकी और डिजिटल सुरक्षा सुविधाएं तैनात की गई हैं, जो प्रत्येक परीक्षा केंद्र में प्रत्येक उम्मीदवार टर्मिनल पर होने वाली गतिविधियों को रिकॉर्ड करती हैं।” एसएससी ने सिस्टम से छेड़छाड़ करने के प्रयासों पर अभ्यर्थियों को निष्कासन और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “आयोग द्वारा लागू डिजिटल सुरक्षा समाधानों के माध्यम से, यह देखा गया है कि कुछ केंद्रों पर उम्मीदवारों के नोड्स पर रिमोट टेकओवर/सिस्टम हैकिंग के प्रयास किए जा रहे हैं। आयोग ने जोर देकर कहा कि ऐसी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।” बता दें, आयोग की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों पर डिजिटल निगरानी की व्यवस्था की गई है।
आगे कहा, परीक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बाद साक्ष्यों और डिजिटल फुटप्रिंट्स के आधार पर, इस तरह की गड़बड़ी में शामिल उम्मीदवारों को परीक्षा से बाहर कर दिया जाएगा। इस कृत्य में शामिल सभी लोगों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई भी शुरू की जा सकती है, जिसमें ऐसे कदाचार को बढ़ावा देने वाले केंद्र भी शामिल हैं।
एसएससी ने पहले एक नोटिस में स्पष्ट किया कि, “किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाई जाने पर, अन्य अभ्यर्थियों को परेशानी से बचाने के लिए परीक्षा तुरंत बाधित न की जाए। हालांकि, बाद में साक्ष्य के आधार पर ऐसे उम्मीदवारों के अंक रोक दिए जाएं और उन्हें परीक्षा से वंचित करने की कार्रवाई की जाएगी।”
एसएससी की ओर से संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2025, 12 सितंबर, 2025 से शुरू है, जो 26 सितंबर, 2025 तक चलेगी। हाल ही में, आयोग ने स्पष्ट किया कि देश भर में चल रही SSC CGL 2025 परीक्षा सुचारू रूप से चल रही है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार