Delhi Police HC Admit Card 2026: दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल एडमिट कार्ड पीई और डीवी के लिए जारी
Abhay Pratap Singh | July 22, 2026 | 10:57 AM IST | 2 mins read
एसएससी दिल्ली पुलिस एचसी डीवी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, पिता का नाम और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग उत्तरी क्षेत्र (SSC Northern Region) ने दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) परीक्षा 2025 के तहत फिजिकल एंड्योरेंस एवं मेजरमेंट टेस्ट/ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (PE&MT/DV) के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sscnr.nic.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र जांच सकते हैं।
एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल डीवी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर या कैंडिडेट का नाम, पिता का नाम और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। फिजिकल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन चरण में शामिल होने वाले पात्र उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है।
ऑफिशियल शेड्यूल के अनुसार, दिल्ली पुलिस एचसी मिनिस्ट्रियल फिजिकल टेस्ट का आयोजन 25 जुलाई, 2026 से किया जाएगा। परीक्षार्थियों को अपने एडमिट कार्ड के साथ पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, मूल फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड/पैन कार्ड, वोटर आईडी आदि), मूल शैक्षणिक सर्टिफिकेट व उनकी सेल्फ-अटेस्टेड फोटोकॉपी आदि लाना होगा।
चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT), फिजिकल एंड्योरेंस एवं मेजरमेंट टेस्ट/ डीवी, टाइपिंग टेस्ट और कंप्यूटर फॉर्मेटिंग टेस्ट जैसे चरण शामिल हैं। शारीरिक परीक्षा/ दस्तावेज सत्यापन चरण में सफल उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी टाइपिंग टेस्ट में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।
एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल परीक्षा 2025 के माध्यम से कुल 509 पदों को भरा जाएगा, जिसमें पुरुष कैटेगरी के 341 और महिला कैटेगरी के 168 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को एसएससी के रिजनल पोर्टल पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
Delhi Police Head Constable (Ministerial) Admit Card 2025 DV: डाउनलोड चरण
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल डीवी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक sscnr.nic.in/newlook/site/admit_card.html पर जाएं।
- ‘दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) परीक्षा-2025 (PE&MT/DV)’ पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- एसएससी दिल्ली पुलिस फिजिकल टेस्ट एडमिट कार्ड जांचें व प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल