SSC CPO Tier-2 Admit Card 2026: एसएससी सीपीओ टियर 2 एडमिट कार्ड ssc.gov.in पर जारी, एग्जाम डेट जानें
Saurabh Pandey | November 25, 2026 | 09:56 PM IST | 2 mins read
एसएससी ने सीपीओ टियर 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली :
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) में सब-इंस्पेक्टर पदों के लिए आयोजित होने वाली टियर 2 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले उम्मीदवारों के लिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना और उसका प्रिंटआउट साथ रखना अनिवार्य है। उम्मीदवार अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करके आधिकारिक वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को पहचान की पुष्टि और परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए एसएससी सीपीओ टियर2 परीक्षा केंद्र पर निम्नलिखित दस्तावेज साथ ले जाने होंगे।
एडमिट कार्ड का साफ प्रिंटआउट।
वैलिड फोटो पहचान प्रमाण - मूल आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या एसएससी के निर्देशों के तहत स्वीकार्य कोई अन्य पहचान दस्तावेज।
हाल ही की पासपोर्ट-साइज फोटो - यदि परीक्षा के निर्देशों में आवश्यक हो, तो अपनी फोटो साथ ले जाएं।
SSC CPO Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर "एडमिट कार्ड" सेक्शन पर क्लिक करें।
- एसएससी सीपीओ टियर 2 एडमिट कार्ड 2026 वाले लिंक को चुनें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और अपना पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज करें।
- इसके बाद लॉगिन या सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड में अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट का समय और सेंटर का पता सहित सभी विवरण ध्यान से चेक कर लें।
- अंत में एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और इसका एक प्रिंटआउट निकाल लें।
SSC CPO Admit Card 2026: एडमिट कार्ड विवरण
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर/पंजीकरण संख्या
- जन्म तिथि
- उम्मीदवार की तस्वीर और हस्ताक्षर
- परीक्षा का नाम और तारीख
- परीक्षा की शिफ्ट और समय
- रिपोर्टिंग का समय
- गेट बंद होने का समय
- परीक्षा केंद्र का नाम
- परीक्षा के दिन के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
SSC CPO Exam Date 2026: परीक्षा तिथि
एसएससी सीपीओ टियर-2 एडमिट कार्ड 28 नवंबर को होने वाली परीक्षा के लिए जारी किया गया है। यह परीक्षा 23 से 28 नवंबर 2026 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित मोड (CBT) में आयोजित की जा रही है।
केवल वे उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं जिन्होंने पेपर 1 और पीईटी/पीएसटी चरण पास कर लिया है। पेपर 2 में अंग्रेजी भाषा और कॉम्प्रिहेंशन की परीक्षा होती है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र