SSC Constable Exam 2025: एसएससी कांस्टेबल परीक्षा के लिए सेल्फ-स्लॉट सिलेक्शन शेड्यूल जारी, कल खुलेगी विंडो
Abhay Pratap Singh | December 4, 2025 | 09:54 PM IST | 2 mins read
एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 के लिए कैंडिडेट को परीक्षा तिथि से कम से कम एक सप्ताह पहले स्लॉट चुनना होगा।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 4 दिसंबर को दिल्ली पुलिस की 4 भर्ती परीक्षाओं के लिए सेल्फ-स्लॉट सिलेक्शन शेड्यूल जारी कर दिया है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, कांस्टेबल (ड्राइवर), कांस्टेबल (एग्जिक्यूटिव), हेड कांस्टेबल (मिनिस्टीरियल) और हेड कांस्टेबल (AWO/TPO) परीक्षा के लिए स्लॉट चयन विंडो 5 दिसंबर से आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर खुलेगी।
नोटिस में कहा गया कि, आयोग ने कैंडिडेट्स की पसंद के हिसाब से परीक्षा शहर और तिथियां चुनने की सुविधा बढ़ाने का फैसला किया है। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए उम्मीदवारों को कैंडिडेट पोर्टल में लॉगिन करना होगा और परीक्षाओं के स्लॉट चुनने के लिए अपनी पसंद का ऑप्शन चुनना होगा।
SSC Delhi Police Constable Exam 2025: परीक्षा तिथि से एक सप्ताह पहले स्लॉट चुने
आयोग ने कहा कि, उम्मीदवार को परीक्षा तिथि से कम से कम एक सप्ताह पहले स्लॉट चुनना होगा। एक बार सबमिट किया गया ऑप्शन फाइनल माना जाएगा और चुने गए स्लॉट में आगे कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
एसएससी के अनुसार, यदि कोई कैंडिडेट तय समय में स्लॉट चयन का ऑप्शन नहीं चुनता है, तो यह मान लिया जाएगा कि कैंडिडेट परीक्षा में बैठने को तैयार नहीं है और उसका एडमिशन सर्टिफिकेट नहीं जारी किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एसएसएसी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
SSC Delhi Police Constable Self Slot Selection 2025: शेड्यूल
नीचे सारणी में दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 के लिए सेल्फ-स्लॉट सिलेक्शन शेड्यूल की जांच कर सकते हैं:
| क्रम संख्या | परीक्षा का नाम | परीक्षा तिथि |
सेल्फ-स्लॉट सिलेक्शन का समय
|
|---|---|---|---|
| 1 |
कांस्टेबल (ड्राइवर)-पुरुष दिल्ली पुलिस परीक्षा, 2025
|
16 और 17 दिसंबर, 2025 | 5 से 10 दिसंबर (रात 11:00 बजे) तक |
| 2 |
दिल्ली पुलिस परीक्षा, 2025 में कांस्टेबल (एग्जिक्यूटिव) पुरुष और महिला
|
18 दिसंबर, 2025 से 6 जनवरी, 2026 | 5 से 30 दिसंबर (रात 11:00 बजे) तक |
| 3 | दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल (मिनिस्टीरियल) परीक्षा, 2025, | 7 से 12 जनवरी, 2026 तक | 5 दिसंबर, 2025 से 5 जनवरी, 2026 (रात 11:00 बजे) तक |
| 4 |
दिल्ली पुलिस परीक्षा, 2025 में हेड कांस्टेबल {असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर (AWO)/टेली-प्रिंटर ऑपरेटर (TPO)}
|
15 से 22 जनवरी, 2026 तक | 5 दिसंबर, 2025 से 15 जनवरी, 2026 (रात 11:00 बजे) तक |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी