SSC CHT 2025: एसएससी सीएचटी भर्ती के लिए 'ऑप्शन-कम-प्रिफरेंस' फॉर्म जारी, 11 सितंबर तक करें आवेदन
Saurabh Pandey | September 9, 2026 | 03:39 PM IST | 2 mins read
एसएससी ने सीएचटीई-2025 पेपर-II के उम्मीदवारों के लिए पदों और विभागों का 'ऑप्शन-कम प्रिफरेंस' फॉर्म जारी कर दिया है। अभ्यर्थी 8 सितंबर से 11 सितंबर 2026 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अनिवार्य रूप से अपना विकल्प दर्ज कर सकते हैं।
नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 2025 (CHTE) को लेकर एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। आयोग ने पेपर-2 की परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवारों के लिए पदों और विभागों के चयन के लिए 'ऑप्शन-कम-प्रिफरेंस' फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पहले चरण के टेंटेटिव एलोकेशन (FRTA) या अंतिम परिणाम की घोषणा से पहले, पेपर-2 में उपस्थित हुए सभी अभ्यर्थियों को पदों और विभागों की वरीयता (प्रिफरेंस) देना अनिवार्य है। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर 'My Application' टैब के तहत 8 सितंबर 2026 (रात 11 बजे) से 11 सितंबर 2026 (रात 11 बजे) के बीच अपना विकल्प जमा कर सकते हैं।
तय समय अवधि में विकल्प जमा करना अनिवार्य
एसएससी ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवार तय की गई समयावधि के दौरान ही अपनी पसंद में संशोधन कर सकते हैं। उम्मीदवार द्वारा अंत में जमा किया गया विकल्प ही अंतिम माना जाएगा। फॉर्म में प्रिफरेंस भरने के बाद सबमिट करना अनिवार्य है। जो अभ्यर्थी इस समय अवधि में अपना विकल्प जमा नहीं करेंगे, उन्हें आगे कोई मौका नहीं दिया जाएगा और उन्हें अंतिम चयन प्रक्रिया (FRTA) से बाहर कर दिया जाएगा।
दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए
विशेष रूप से दिव्यांगजनों (PwBD) को सलाह दी गई है कि वे केवल उन्हीं पदों का चयन करें जो उनकी दिव्यांगता के अनुकूल हैं। यदि कोई अभ्यर्थी किसी ऐसे पद के लिए चुना जाता है जिसके लिए वह उपयुक्त नहीं है, तो संबंधित विभाग द्वारा उसकी अभ्यर्थिता रद्द कर दी जाएगी। आयोग ने यह भी साफ कर दिया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर विकल्प जमा न करने वाले उम्मीदवारों के किसी भी आवेदन या शिकायत (जैसे डाक, फैक्स, ईमेल या व्यक्तिगत रूप से) पर विचार नहीं किया जाएगा और उसे सीधे तौर पर खारिज कर दिया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवार स्वयं जिम्मेदार होंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल