SSC CHT PST Admit Card 2025: एसएससी सीएचटी फिजिकल टेस्ट एडमिट कार्ड आज होगा जारी, 17 अगस्त को परीक्षा

Saurabh Pandey | August 7, 2026 | 09:33 AM IST | 2 mins read

एसएससी सीएचटी भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट का एडमिट कार्ड आज 7 अगस्त को जारी किया जाएगा। पीएसटी के लिए चयनित उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

एसएससी सीएचटी फिजिकल टेस्ट एडमिट कार्ड आज 7 अगस्त को जारी किया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती परीक्षा, 2025 के फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) के लिए चयनित उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड आज 7 अगस्त को जारी किया जाना है। जो उम्मीदवार एसएससी सीएचटी परीक्षा के फिजिकल टेस्ट में शामिल होंगे, वे एसएससी ईआर की आधिकारिक वेबसाइट sscer.org पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC CHT PST Admit Card 2025: परीक्षा तिथि

एसएससी सीएचटी फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) 17 अगस्त 2026 को उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड में बताए गए संबंधित पीएसटी केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और तय समय के अनुसार आवंटित केंद्र पर पहुंचें।

उम्मीदवारों को यह भी सूचित किया जाता है कि फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) के लिए तय की गई तारीख, समय और केंद्र अंतिम हैं। किसी भी स्थिति में तारीख, समय या केंद्र में बदलाव के अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। आयोग इस संबंध में किसी भी अनुरोध या पत्राचार पर विचार नहीं करेगा।

इसके अलावा, जो उम्मीदवार पीएसटी पास कर लेंगे, उनका DV/DME और RME (अगर जरूरत हो) अगले दिनों में होगा, जिसमें एक सप्ताह तक का समय लग सकता है। इसलिए, सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा के लिए सभी जरूरी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स और सपोर्टिंग सर्टिफिकेट्स के साथ लेकर आएं, ताकि वे अपने एप्लीकेशन फॉर्म में दी गई जानकारी को साबित कर सकें।

Also read HTET Biometric Verification: एचटेट बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन 10 अगस्त से शुरू, 22 जिलों में सेंटर, निर्देश जारी

SSC CHT PST Admit Card 2025: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया

  1. एसएससी ईआर की आधिकारिक वेबसाइट sscer.org पर जाएं।
  2. होम पेज पर एसएससी सीएचटी एडमिट कार्ड 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करनी होगी।
  4. अब सबमिट पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  5. अब अपना एडमिट कार्ड चेक करें और उसे डाउनलोड कर लें।
  6. अंत में एडमिट कार्ड की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]