SSC CHSL Result 2024: एसएससी सीएचएसएल टियर 2 रिजल्ट जारी, शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट की सूची डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | February 19, 2025 | 09:35 AM IST | 2 mins read
एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को टियर 2 परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था।
Candidates can download this e-book to give a boost to thier preparation.
Download Nowनई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय (SSC CHSL) परीक्षा 2024 टियर 2 के परिणाम श्रेणीवार कट-ऑफ अंकों के साथ घोषित कर दिया है। दस्तावेज सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की सूची आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है।
Recommended: How to crack SSC CHSL | SSC CHSL exam guide
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming government exams
परिणाम के अनुसार, कुल 3,421 उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया और उसके बाद की नियुक्ति के लिए प्रोविजनल रूप से शॉर्टलिस्ट किया गया है। एसएससी एचएससीएल 2024 के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की लिस्ट में रोल नंबर, अभ्यर्थी का नाम, कैंडिडेट के माता-पिता का नाम और रैंक सहित अन्य विवरणों की जांच कर सकते हैं।
एसएससी सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा 18 नवंबर को आयोजित की गई थी। लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), जूनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट (JSA) और डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के पदों के लिए टियर 2 परीक्षा में लगभग 40,000 उम्मीदवार शामिल हुए। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 3,954 रिक्तियां प्रोविजनल रूप से भरी जाएंगी।
Also read SSC CHSL Recruitment 2024: एसएससी सीएचएसएल फाइनल रिक्तियों की सूची ssc.gov.in पर जारी, ऐसे करें चेक
एसएससी सीएचएसएल चयन प्रक्रिया में टियर 1, टियर 2 और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया को शामिल किया गया है। टियर 2 परीक्षा लिए 39,835 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया। कुल 27,092 उम्मीदवारों ने अपनी प्राथमिकताएं ऑनलाइन प्रस्तुत की थीं, जिन्हें आगे की चयन प्रक्रिया के लिए विचार किया गया।
यदि किसी उम्मीदवार को अंतिम परिणाम घोषित होने के छह महीने की अवधि के भीतर संबंधित आवंटित उपयोगकर्ता विभाग से कोई पत्राचार नहीं मिलता है, तो उसे संबंधित उपयोगकर्ता विभाग से संपर्क करना होगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों से दस्तावेज सत्यापन या नियुक्ति औपचारिकताओं के बारे में आयोग कोई पत्राचार नहीं करेगा।
SSC CHSL 2024 Tier 2 Result: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार प्रोविजनल रूप से चयनित उम्मीदवारों की सूची की जांच करने के लिए नीचे बताए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुलेगी।
- कैंडिडेट ctrl+f की सहायता से अपने रोल नंबर की जांच करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार