SSC CHSL Answer Key 2025: एसएससी सीएचएसएल टियर 1 आंसर की ssc.gov.in पर जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां
Abhay Pratap Singh | December 8, 2025 | 09:24 PM IST | 2 mins read
आयोग ने एसएससी सीएचएसएल टियर 1 प्रोविजनल आंसर की 2025 के साथ ही अभ्यर्थियों की रिस्पॉन्स शीट भी जारी कर दी है।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 8 दिसंबर को संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तरीय (CHSL) 2025 टियर-1 परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर एसएससी सीएचएसएल टियर 1 आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
आयोग ने एसएससी सीएचएसएल टियर 1 प्रोविजनल आंसर की 2025 के साथ ही अभ्यर्थियों की रिस्पॉन्स शीट भी जारी कर दी है। अभ्यर्थियों को एसएससी सीएचएसएल टियर 1 रिस्पॉन्स शीट और एसएससी सीएचएसएल टियर 1 आंसर की 2025 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
एसएससी सीएचएसएल प्रोविजनल आंसर की पर उम्मीदवारों को 11 दिसंबर तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है। उम्मीदवारों को आपत्ति शुल्क के रूप में प्रति प्रश्न 50 रुपये का भुगतान करना होगा। एसएससी अभ्यर्थियों से प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद सीएचएसएल टियर 1 फाइनल आंसर की 2025 और एसएससी सीएचएसएल टियर 1 रिजल्ट 2025 जारी करेगा।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, “टेंटेटिव आंसर की के खिलाफ 8 दिसंबर को शाम 6:00 बजे से 11 दिसंबर, 2025 को शाम 6:00 बजे तक प्रति प्रश्न 50 भुगतान के साथ आपत्तियां उठा सकते हैं। रिस्पॉन्स शीट/ आंसर की चैलेंज को एक्सेस करने के इंस्ट्रक्शन की डिटेल्स नोटिस में दी गई हैं।”
एसएससी सीएचएसएल आंसर की की सहायता से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि टियर 1 परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है। एसएससी सीएचएसएल 2025 टियर 1 परीक्षा 12 से 30 नवंबर तक देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
SSC CHSL Tier 1 Answer Key 2025: आंसर की डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके एसएससी सीएचएसएल टियर 1 आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- “एसएससी सीएचएसएल 2025 टियर 1 उत्तर कुंजी” पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
- स्क्रीन पर SSC CHSL आंसर की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम