SSC CHSL Tier 1 Admit Card 2025: एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड ssc.gov.in पर जल्द, आवश्यक दस्तावेज जानें
Abhay Pratap Singh | November 5, 2025 | 06:56 PM IST | 2 mins read
एसएससी सीएचएसएल टियर 1 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और रोल नंबर जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (CHSL) 2025 टियर 1 परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। सफलतापूर्वक पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकेंगे।
एसएससी सीएचएसएल टियर 1 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और रोल नंबर जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एसएससी सीएचएसएल हाल टिकट में अभ्यर्थी का नाम, माता-पिता का नाम, रोल नंबर/ पंजीकरण संख्या, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा दिवस निर्देश की जांच कर सकते हैं।
सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा 12 नवंबर से प्रतिदिन तीन पालियों में 1-1 घंटे के लिए कराई जाएगी। उम्मीदवारों को सत्यापन और बायोमेट्रिक्स के लिए परीक्षा समय से कम से कम 1 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। इससे पहले, आयोग ने 5 नवंबर को एसएससी सीएचएसएल टियर 1 सिटी स्लिप जारी कर दी है।
Also read SSC CHSL City Slip 2025: एसएससी सीएचएसएल टियर 1 सिटी इंटिमेशन स्लिप ssc.gov.in पर जारी, करें डाउनलोड
SSC CHSL Tier 1 Admit Card 2025 Release Date: एडमिट कार्ड डेट और दस्तावेज
एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड 2025 परीक्षा तिथि से 4 से 5 दिन पहले यानी 8 नवंबर, 2025 तक जारी किया जा सकता है। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को एसएससी सीएचएसएल टियर 1 एडमिट कार्ड के साथ पासपोर्ट साइज फोटो और मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा।
एसएससी सीएचएसएल टियर 1 2025 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में कराई जाएगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 3131 रिक्त पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
SSC CHSL Tier 1 Admit Card 2025 Download: डाउनलोड प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट एसएससी सीएचएसएल टियर 1 हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘एडमिट कार्ड’ टैब पर क्लिक करें।
- अब, सीएचएसएल टियर 1 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडों में विवरण दर्ज करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार