SSC CHSL 2025 Tier 2 Final Answer Key: एसएससी सीएचएसएल टियर 2 फाइनल आंसर की जारी, रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करें

Abhay Pratap Singh | November 18, 2026 | 10:23 AM IST | 1 min read

एसएससी सीएचएसएल 2025 टियर 2 फाइनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

इससे पहले, 7 अक्टूबर 2026 को एसएससी सीएचएसएल 2025 परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित किया था। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल परीक्षा 2025 टियर 2 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से एसएससी सीएचएसएल टियर 2 फाइनल आंसर की 2026 जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।

एसएससी सीएचएसएल 2025 टियर 2 फाइनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आयोग ने एसएससी सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा 2025 की अंतिम उत्तर कुंजी के साथ उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट और उनके अंकों भी अपलोड कर दिए हैं।

उम्मीदवार 17 नवंबर से 16 दिसंबर, 2026 (23:00 बजे) तक अपनी फाइनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट देख सकते हैं। इसके अलावा, योग्य और अयोग्य उम्मीदवारों के अंक भी उपलब्ध करा दिए गए हैं। इससे पहले, 7 अक्टूबर 2026 को एसएससी सीएचएसएल 2025 परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित किया था।

Also read MPPSC Interview Dates 2026: वेटरनरी असिस्टेंट सर्जन और सहायक प्रोफेसर इंटरव्यू शेड्यूल जारी, हॉल टिकट जांचें

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “उम्मीदवार अपनी फाइनल आंसर की, रिस्पॉन्स शीट और स्कोरकार्ड/ अंकों का प्रिंटआउट ले सकते हैं, क्योंकि तय समय सीमा के बाद ये उपलब्ध नहीं होंगे। उम्मीदवार ध्यान दें कि सेव किया गया प्रश्न पत्र केवल उनके निजी उपयोग और स्वयं के विश्लेषण के लिए है।”

SSC CHSL Tier 2 Final Answer Key 2026: डाउनलोड चरण

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एसएससी सीएचएसएल टियर 2 अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं:

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर, ‘कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल एग्जामिनेशन 2025 (टियर-2): कैंडिडेट्स की रिस्पॉन्स शीट और कैंडिडेट्स के मार्क्स के साथ फाइनल आंसर की’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अब, एक पीडीएफ ओपन होगी, जिसे जांचें और उसमें दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • एसएससी सीएचएसएल टियर आंसर की 2026 जांचें और इसे डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]