SSC CHSL 2025 Allocation: एसएससी सीएचएसएल का पहला आवंटन रिजल्ट जारी, 3,515 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट
Saurabh Pandey | August 18, 2026 | 02:50 PM IST | 2 mins read
आयोग ने अभ्यर्थियों को चेतावनी दी है कि स्लाइडिंग प्रक्रिया में शारीरिक रूप से उपस्थित होना अनिवार्य है। जो अभ्यर्थी इसमें शामिल नहीं होंगे, उन्हें अनुपस्थित मान लिया जाएगा और अंतिम परिणाम की सूची में उनके नाम पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय परीक्षा, 2025 के लिए पहले राउंड के टेंटेटिव एलोकेशन (FRTA) की घोषणा की है। कुल 3,522 वैकेंसी के मुकाबले, 3,515 उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। यह आवंटन उम्मीदवारों की मेरिट और पोस्ट की पसंद, साथ ही टियर-II परीक्षा में उनके परफॉर्मेंस के आधार पर किया गया है।
आयोग ने 8 उम्मीदवारों के नतीजे रोक दिए गए हैं, जबकि 1 उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द कर दी गई है। वहीं 12 उम्मीदवारों को डिबार (अयोग्य घोषित) कर दिया गया है।
एसएससी सीएचएसएल टियर-I का परिणाम 27 फरवरी, 2026 को घोषित किया गया, जिसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार 10 अप्रैल और 22 अप्रैल को टियर-II परीक्षा में शामिल हुए। इसके बाद, आयोग ने टियर-II परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को 19 जून से 25 जून के बीच अपनी पोस्ट प्राथमिकताएं ऑनलाइन जमा करने का अवसर दिया था।
SSC CHSL FRTA 2025: स्लाइडिंग प्रक्रिया
एसएससी ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को स्लाइडिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए 20 अगस्त 2026 से 22 अगस्त 2026 के बीच आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर लॉगिन करके अपनी पसंद का स्थान, तारीख और स्लॉट चुनना होगा। इसके बाद यह प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से 3 सितंबर 2026 के दौरान संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों वाले शहरों में आयोजित की जाएगी। स्लॉट चुनते समय अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र का पूरा पता वेबसाइट पर ही उपलब्ध करा दिया जाएगा।
आयोग ने अभ्यर्थियों को चेतावनी दी है कि इस स्लाइडिंग प्रक्रिया में शारीरिक रूप से उपस्थित होना अनिवार्य है। जो अभ्यर्थी इसमें शामिल नहीं होंगे, उन्हें अनुपस्थित मान लिया जाएगा और अंतिम परिणाम की सूची में उनके नाम पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
SSC CHSL FRTA 2025: न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स
परीक्षा नोटिस के अनुसार, टियर-II परीक्षा के सेक्शन-I, सेक्शन-II और सेक्शन-III में न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स इस प्रकार हैं-
- अनारक्षित (UR) 30%
- ओबीसी (OBC), ईडब्ल्यूएस (EWS) - 25%
- अन्य सभी कैटेगरी - 20%
SSC CHSL FRTA 2025: प्राप्तांक और फाइनल आंसर-की जल्द
आयोग ने कहा कि टियर-II परीक्षा की उत्तर कुंजियों पर अभ्यर्थियों से प्राप्त आपत्तियों की गहन जांच की गई है और आवश्यकतानुसार उनमें सुधार किया गया है। मूल्यांकन का कार्य इसी अंतिम संशोधित उत्तर कुंजी के आधार पर किया गया है। चयनित और गैर-चयनित सभी अभ्यर्थियों के प्राप्तांक और फाइनल आंसर-की जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे।
अगली खबर
]UPSSSC VDO Final Result 2026: यूपीएसएसएससी वीडीओ फाइनल रिजल्ट व कटऑफ मार्क्स घोषित, 1,468 उम्मीदवार चुने गए
इस भर्ती के माध्यम से कुल 1,468 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। उम्मीदवार यूपीएसएसएससी वीडीओ फाइनल रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से चेक कर सकते हैं। अनारक्षित श्रेणी के लिए अंतिम कट-ऑफ 68.25 अंक है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’