SSC CGL Vacancy 2025: एसएससी सीजीएल श्रेणी और पदवार रिक्तियों का विवरण ssc.gov.in पर जारी, 14582 पदों पर भर्ती
Santosh Kumar | July 31, 2025 | 07:10 PM IST | 1 min read
उम्मीदवार सभी पदों और श्रेणियों के लिए एसएससी सीजीएल रिक्तियों की जांच कर सकते हैं और प्रतिस्पर्धा के स्तर का आकलन कर सकते हैं।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा 2025 के लिए 14582 रिक्तियों का श्रेणीवार और पदवार विवरण जारी कर दिया है। एसएससी सीजीएल 2025 भर्ती केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में ग्रुप 'बी' और ग्रुप 'सी' के पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। एसएससी सीजीएल 2025 रिक्तियों का श्रेणीवार और पदवार विवरण आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर उपलब्ध है।
New: SSC CGL 2025 Tier-1 Result
Latest: SSC CGL complete guide
Suggested: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
एसएससी सीजीएल 2025 की टियर-1 परीक्षा 13 से 30 अगस्त 2025 तक आयोजित की जाएगी। टियर-2 की तारीखों की घोषणा अभी नहीं की गई है, दोनों ही परीक्षा कंप्यूटर आधारित होंगी। आवेदन प्रक्रिया 9 जून से 4 जुलाई 2025 तक चली।
SSC CGL Vacancy 2025: एसएससी सीजीएल श्रेणीवार रिक्ति
आयोग द्वारा एसएससी सीजीएल भर्ती 2025 के लिए जारी पीडीएफ के अनुसार, सामान्य (यूआर) श्रेणी के लिए 6183 पद, ओबीसी के लिए 3721 पद, एससी वर्ग के लिए 2167 पद और एसटी वर्ग के लिए 1088 पदों की घोषणा की गई है।
इसके अलावा दिव्यांगजनों और भूतपूर्व सैनिकों के लिए भी अलग से रिक्तियां निर्धारित की गई हैं। उम्मीदवार सभी पदों और श्रेणियों के लिए एसएससी सीजीएल रिक्तियों की जांच कर सकते हैं और प्रतिस्पर्धा के स्तर का आकलन कर सकते हैं।
SSC CGL 2025 Vacancy: रिक्तियों का विवरण कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से एसएससी सीजीएल रिक्तियों के विवरण की जांच कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- एसएससी सीजीएल रिक्ति विवरण से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- एसएससी सीजीएल पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- इसमें उम्मीदवार रिक्तियों के पदवार विवरण की जांच करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार