SSC CGL Tier 2 Answer Key 2026: एसएससी सीजीएल टियर 2 आंसर की पर कल तक दर्ज कर सकेंगे चुनौतियां, शुल्क जानें
Abhay Pratap Singh | February 2, 2026 | 04:40 PM IST | 1 min read
एसएससी सीजीएल टियर 2 टेंटेटिव आंसर की 2026 पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम जारी किया जाएगा।
Candidates can download this e-book to give a boost to thier preparation.
Download Nowनई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जाम 2025 टियर 2 (CGL Exam 2025 Tier 2) की प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर कल तक आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। उम्मीदवारों को चुनौतियां दर्ज कराने के लिए अपने पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Recommended: How to crack SSC CHSL | SSC CHSL exam guide
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming government exams
एसएससी सीजीएल टियर 2 आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो 3 फरवरी को रात 8:00 बजे बंद कर दी जाएगी। एसएससी सीजीएल टियर 2 टेंटेटिव आंसर की 30 जनवरी को जारी की गई थी और इसी दिन रात 8:00 बजे से आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी।
उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न आपत्ति शुल्क के रूप में 50 रुपये का भुगतान करना होगा। समय-सीमा के बाद मिली आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। आयोग ने कहा कि अपनी रिस्पॉन्स शीट का प्रिंट आउट ले लें, क्योंकि निर्धारित तिथि के बाद सीजीएल टियर 2 रिस्पॉन्स शीट 2026 डाउनलोड के लिए उपलब्ध नहीं होगी।
Also read SSC MTS Admit Card 2026: एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड ssc.gov.in पर जल्द, परीक्षा 4 फरवरी से शुरू
प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद एसएससी सीजीएल टियर 2 फाइनल आंसर की 2026 और एसएससी सीजीएल टियर 2 रिजल्ट जारी किया जाएगा। एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा में उत्तीर्ण कैंडिडेट एसएससी सीजीएल 2025 चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के पात्र होंगे।
आयोग ने 18 जनवरी और 19 जनवरी, 2026 को देशभर में अलग-अलग सेंटर्स पर कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन, 2025 के लिए टियर-2 का आयोजन किया था। नवीनतम अपडेट और अधिक जानकारी के लिए एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
SSC CGL Tier 2 2026 Answer Key Objection Window: आपत्तियां कैसे उठाएं?
आपत्तियां उठाने के लिए कैंडिडेट नीचे दिए गए चरणों की मदद ले सकते हैं:
- एसएससी चैलेंज मैनेजमेंट पोर्टल में लॉगिन करें।
- कैंडिडेट चुनौती देने वाले प्रश्न का चयन करें।
- प्रश्न से संबंधित सहायक दस्तावेज अपलोड करें।
- फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
- आगे की जरूरत के लिए प्रिंटआउट निकालकर लें।
अगली खबर
]SSC MTS Admit Card 2026: एसएससी एमटीएस हवलदार एडमिट कार्ड आज ssc.gov.in पर आने की उम्मीद, परीक्षा 4 फरवरी से
एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड उत्तरी, उत्तर पश्चिमी, उत्तर पूर्वी, पश्चिमी, मध्य, पूर्वी, दक्षिणी, केरल-कर्नाटक और मध्य प्रदेश क्षेत्रों सहित सभी नौ एसएससी क्षेत्रों के उम्मीदवारों के लिए सक्रिय किए जाएंगे।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी