Trusted Source Image

SSC MTS Admit Card 2026: एसएससी एमटीएस हवलदार एडमिट कार्ड आज ssc.gov.in पर आने की उम्मीद, परीक्षा 4 फरवरी से

Abhay Pratap Singh | February 2, 2026 | 03:39 PM IST | 1 min read

एसएससी एमटीएस हवलदार एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

एसएससी एमटीएस परीक्षा सीबीटी मोड में दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
एसएससी एमटीएस परीक्षा सीबीटी मोड में दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड आज जारी किए जाने की उम्मीद है। एसएससी एमटीएस हवलदार 2025 परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी सहित 13 क्षेत्रीय भाषाओं में 4 फरवरी से आयोजित की जाएगी।

एसएससी एमटीएस हवलदार एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। एसएससी एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा शिफ्ट का समय और परीक्षा दिवस निर्देश जैसी महत्वपूर्ण जानकारी होगी।

उम्मीदवारों को अपने हाल टिकट के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर लाना अनिवार्य है। एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड उत्तरी, उत्तर पश्चिमी, उत्तर पूर्वी, पश्चिमी, मध्य, पूर्वी, दक्षिणी, केरल-कर्नाटक और मध्य प्रदेश क्षेत्रों सहित सभी नौ एसएससी क्षेत्रों के उम्मीदवारों के लिए सक्रिय किए जाएंगे।

Also readSSC MTS, Havaldar City Slip: एसएससी एमटीएस, हवलदार भर्ती परीक्षा की सिटी स्लिप जारी, एडमिट कार्ड डेट जानें

एसएससी एमटीएस परीक्षा सीबीटी मोड में दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहले सत्र में न्यूमेरिकल एंड मैथमेटिकल एबिलिटी और रीजनिंग एंड प्रॉब्लम सॉल्विंग से 120 अंकों के 40 प्रश्न होंगे। दूसरे सत्र में जनरल अवेयरनेस और इंग्लिश लैंग्वेज एंड कॉम्प्रिहेंशन से 150 अंकों के 50 प्रश्न पूछे जाएंगे।

उम्मीदवारों को प्रत्येक सत्र की परीक्षा के लिए 45 मिनट का समय दिया जाएगा। परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड में दिए गए रिपोर्टिंग समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए कैंडिडेट स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

SSC MTS Havaldar Admit Card 2026: कैसे डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके एसएससी एमटीएस हाल टिकट 2026 डाउनलोड कर सकेंगे:

  • एसएससी की वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट करें।
  • लॉगिन टैब पर क्लिक करें और क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications