Abhay Pratap Singh | February 1, 2026 | 12:05 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एसएससी एमटीएस हाल टिकट 2025 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।

नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से मल्टी-टास्किंग (नॉन-टेक्निकल) स्टाफ और हवलदार (CBIC और CBN) परीक्षा, 2025 के लिए एडमिट कार्ड जल्दी ही जारी किए जाने की संभावना है। आयोग की घोषणा के बाद कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
एसएससी एमटीएस हवलदार एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में एसएससी एमटीएस हाल टिकट 2025 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है, क्योंकि इसके बिना किसी भी स्थित में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
आयोग द्वारा एमटीएस हवलदार 2025 परीक्षा 4 फरवरी, 2025 से कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में शूरू की जाएगी। इससे पहले, परीक्षा एसएससी एमटीएस हवलदार एग्जाम में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए सिटी स्लिप जारी की गई है, जिसमें परीक्षा केंद्र वाले शहर सहित अन्य विवरण की जांच कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 1 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए, जिससे सत्यापन के दौरान होने वाली परेशानियों से बचा जा सके। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 7948 रिक्तियों को भरा जाएगा, जिसमें एमटीएस के 6810 पद और हवलदार के 1138 पद शामिल हैं। चयन प्रक्रिया में
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “जिन उम्मीदवारों ने 'अपना स्क्राइब' चुना है, वे 2 फरवरी, 2026 (रात 11 बजे) तक अपने स्क्राइब ओटीआर को मैप कर पाएंगे। स्क्राइब एंट्री पास सिर्फ उन्हीं उम्मीदवारों के लिए जेनरेट होगा जो अपने स्क्राइब ओटीआर सफलतापूर्वक मैप करेंगे।”
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट एसएससी एमटीएस हवलदार एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
यूजीसी नेट परिणाम 2025 रिजल्ट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, माता-पिता का नाम, परीक्षा तिथि, कैटेगरी, प्रत्येक प्रश्नपत्र में प्राप्त अंक व प्रतिशत जैसे विवरण जांच सकते हैं।
Abhay Pratap Singh