Abhay Pratap Singh | February 1, 2026 | 11:23 AM IST | 1 min read
यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा का परिणाम डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विंडो में आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) दिसंबर 2025 का परिणाम 4 जनवरी तक जारी किया जा सकता है। एनटीए की घोषणा के बाद कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर यूसीजी नेट दिसंबर 2025 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा का परिणाम डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विंडो में आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। यूजीसी नेट परिणाम 2025 रिजल्ट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, माता-पिता का नाम, परीक्षा तिथि, कैटेगरी, प्रत्येक प्रश्नपत्र में प्राप्त अंक व प्रतिशत जैसे विवरण जांच सकते हैं।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा ऑफिशियल एक्स हैंडल पर साझा की गई नवीनतम जानकारी के अनुसार, “एनटीए द्वारा 31 दिसंबर, 2025 से 7 जनवरी, 2026 तक यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परिणाम 4 फरवरी, 2026 तक जारी होने की उम्मीद है।”
इससे पहले एनटीए ने 15 जनवरी को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी की थी और उम्मीदवारों को 17 जनवरी तक आपत्तियां उठाने की अनुमति दी गई थी। समय-सीमा के भीतर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद यूजीसी नेट दिसंबर 2025 रिजल्ट जारी किया जाएगा।
एनटीए यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में कुल 85 विषयों के लिए आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में 7,35,592 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। सामान्य वर्ग के कैंडिडेट को सफल होने के लिए दोनों पेपर में न्यूनतम 40% अंक और आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को 35% अंक हासिल करना होगा।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट यूजीसी नेट दिसंबर 2025 रिजल्ट जांच सकेंगे: