Trusted Source Image

EMRS Result 2026: एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय एसएसई टियर 1 का परिणाम nests.tribal.gov.in पर जारी, डाउलोड करें

Abhay Pratap Singh | February 1, 2026 | 10:44 AM IST | 1 min read

समिति ने ईएमआरएस टियर 1 परीक्षा 2025 के परिणाम के साथ ही श्रेणीवार कट-ऑफ अंक भी जारी किए है।

ईएमआरएस एसएसई 2025 टियर 1 परीक्षा 13, 14 और 21 दिसंबर, 2025 को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
ईएमआरएस एसएसई 2025 टियर 1 परीक्षा 13, 14 और 21 दिसंबर, 2025 को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जनजातीय छात्र शिक्षा समिति (NESTS) ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय स्टाफ सिलेक्शन एग्जाम (EMRS SSE) टियर 1 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर जाकर ईएमआरएस एसएसटी टियर 1 रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय एसएसई रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। समिति ने ईएमआरएस टियर 1 परीक्षा 2025 के परिणाम के साथ श्रेणीवार कट-ऑफ अंक भी जारी किए है। टियर 1 में सफल कैंडिडेट ईएमआरएस टियर 2 में शामिल होने के पात्र हैं।

ईएमआरएस एसएसई 2025 टियर 1 परीक्षा 13, 14 और 21 दिसंबर, 2025 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। यह भर्ती परीक्षा टीजीटी, पीजीटी, प्रधानाचार्य, छात्रावास वार्डन, जूनियर सचिवालय सहायक (जेएसए), प्रयोगशाला परिचारक और लेखाकार सहित कई शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों के लिए आयोजित की गई थी।

Also readSSC MTS, Havaldar City Slip: एसएससी एमटीएस, हवलदार भर्ती परीक्षा की सिटी स्लिप जारी, एडमिट कार्ड डेट जानें

कैंडिडेट ईएमआरएस स्कोरकार्ड 2026 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, आवेदन वाले पद का नाम, आवेदन संख्या, परीक्षा तिथि, अनुभागवार अंक, कुल प्राप्त अंक, अधिकतम अंक, श्रेणी विवरण, पात्रता स्थिति और अगले चरण के लिए निर्देश सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण जांच सकते हैं।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 7,267 रिक्त पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए अभ्यर्थियों को नियमित रूप से एनईएसटीएस की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

EMRS SSE Tier 1 Result 2026: कैसे डाउनलोड करें?

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार ईएमआरएस एसएसई टियर 1 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:

  • एनईएसटीएस की आधिकारिक वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, “ईएमआरएस परिणाम”या भर्ती संबंधी परिणाम अनुभाग खोजें।
  • ईएमआरएस टियर 1 रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • ईएमआरएस रिजल्ट 2026 जांचें और इसे डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications