SSC CGL Result 2025: एसएससी सीजीएल टियर 1 रिजल्ट ssc.gov.in पर जारी, कैटेगरीवाइज कटऑफ अंक जानें
Saurabh Pandey | December 18, 2025 | 06:00 PM IST | 2 mins read
एसएससी सीजीएल टियर 1 में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए पात्र होंगे। कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही अंतिम उत्तर कुंजी और पहले चरण का स्कोरकार्ड जारी करेगा।
नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने एसएससी सीजीएल टियर 1 रिजल्ट 2025 घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपने स्कोर और कटऑफ अंक आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी सीजीएल टियर 1 रिजल्ट नोटिस में विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत प्रत्येक पद समूह के लिए चयनित उम्मीदवारों की संख्या भी दी गई है।
New: SSC CGL 2025 Tier-1 Result
Latest: SSC CGL complete guide
Suggested: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा 12 से 26 सितंबर और 14 अक्टूबर को आयोजित की गई थी। यह परीक्षा विभिन्न केंद्रीय सरकारी विभागों में ग्रुप बी और सी पदों की भर्ती के लिए थी।
एसएससी सीजीएल टियर 1 रिजल्ट में चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर, नाम, माता-पिता का नाम, स्कोर और श्रेणी जैसी जानकारी दी गई है। कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही संदर्भ के लिए अंतिम उत्तर कुंजी और प्रथम चरण का स्कोरकार्ड जारी करेगा।
आयोग ने 49 उम्मीदवारों के परिणाम विभिन्न कारणवश रोके हैं, जबकि पांच उम्मीदवारों के परिणाम प्रोसेस नहीं किए गए। एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा जनवरी माह के तीसरे सप्ताह में आयोजित की जाएगी।
SSC CGL Tier 1 Result: फाइनल आंसर की स्कोरकार्ड
एसएससी सीजीएल टियर 1 फाइनल उत्तर कुंजी का उपयोग मूल्यांकन के लिए किया गया है। फाइनल उत्तर कुंजी, प्रश्न पत्रों और उत्तीर्ण/अनुत्तीर्ण उम्मीदवारों के अंकों के साथ, आयोग की वेबसाइट पर निर्धारित समय में अपलोड/प्रकाशित की जाएगी।
SSC CGL Result 2025: कैटेगरीवाइज कटऑफ अंक
एसएससी सीजीएल (टियर-I) परीक्षा में चयनित उम्मीदवार जो टियर-II (पेपर-I) में उपस्थित होंगे (जेएसओ और सांख्यिकी अन्वेषक ग्रेड-II को छोड़कर सभी पदों के लिए)-
|
श्रेणी
|
कट-ऑफ अंक
|
उपलब्ध अभ्यर्थियों की संख्या
|
|---|---|---|
|
अनुसूचित जाति
|
114.97063
|
25338
|
|
अनुसूचित जनजाति
|
106.36936
|
11729
|
|
अन्य पिछड़ा वर्ग
|
130.36617
|
43260
|
|
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग
|
127.41630
|
20268
|
|
अनारक्षित
|
136.83159
|
20035
|
|
पूर्व सैनिक
|
92.80460
|
3511
|
|
ऑर्थोपेडिक दिव्यांग
|
100.87394
|
1667
|
|
श्रवण बाधित
|
68.79973
|
1550
|
|
दृष्टिबाधित
|
72.00006
|
1615
|
|
अन्य (दिव्यांग)
|
41.70541
|
1445
|
|
कुल
|
|
130418
|
SSC CGL Result 2025: कैटेगरीवाइज कटऑफ अंक
एसएससी सीजीएल (टियर-I) में चयनित उम्मीदवार जो टियर-II [पेपर-I और पेपर-II (सांख्यिकी)] में उपस्थित होंगे (सांख्यिकी अन्वेषक ग्रेड-II के पद के लिए)-
|
श्रेणी
|
कट-ऑफ अंक
|
उपलब्ध अभ्यर्थियों की संख्या
|
|---|---|---|
|
अनुसूचित जाति (SC)
|
137.16184
|
577
|
|
अनुसूचित जनजाति (ST)
|
130.16987
|
377
|
|
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
|
150.51402
|
892
|
|
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)
|
152.14666
|
350
|
|
अनारक्षित (UR)
|
152.47231
|
525
|
|
श्रवण बाधित (HH)
|
112.62423
|
30
|
|
ऑर्थोपेडिक दिव्यांग (OH)
|
127.48052
|
30
|
|
कुल
|
|
2781
|
SSC CGL Result 2025: कैटेगरीवाइज कटऑफ अंक
जूनियर सांख्यिकी अधिकारी के पद के लिए सीजीएलई (टियर-I) में चयनित उम्मीदवार, जो टियर-II [पेपर-I और पेपर-II (सांख्यिकी)] परीक्षा में उपस्थित होंगे-
|
श्रेणी
|
कट-ऑफ अंक
|
उपलब्ध अभ्यर्थियों की संख्या
|
|---|---|---|
|
अनुसूचित जाति (SC)
|
137.29518
|
1509
|
|
अनुसूचित जनजाति (ST)
|
136.40211
|
473
|
|
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
|
153.46108
|
1494
|
|
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)
|
151.58638
|
934
|
|
अनारक्षित (UR)
|
153.46108
|
1449
|
|
ऑर्थोपेडिक दिव्यांग (OH)
|
125.16130
|
111
|
|
श्रवण बाधित (HH)
|
104.04315
|
92
|
|
दृष्टिबाधित (VH)
|
134.15850
|
44
|
|
अन्य (दिव्यांग)
|
91.01367
|
90
|
|
कुल
|
|
6196
|
Also read Rajasthan VDO Result 2025: राजस्थान वीडीओ रिजल्ट 19 दिसंबर को होगा जारी, बोर्ड अध्यक्ष ने की पुष्टि
SSC CGL Result 2025: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
- एसएससी सीजीएल रिजल्ट 2025 टियर 1 लिंक पर जाएं और रिजल्ट पीडीएफ खोलें।
- एसएससी सीजीएल रिजल्ट पीडीएफ में अपना नाम या रोल नंबर खोजें।
- एसएससी सीजीएल रिजल्ट 2025 टियर 1 डाउनलोड करके सेव करें।
SSC CGL Tier 2: टियर 2 जनवरी में
एसएससी सीजीएल परीक्षा, 2025 का दूसरा चरण अस्थायी रूप से जनवरी 2026 के तीसरे सप्ताह में आयोजित होने वाला है। चयनित उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आगे की जानकारियों के लिए आयोग की वेबसाइट पर नियमित रूप से जाएं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’