SSC CGL Tier 1 Result 2025: एसएससी सीजीएल टियर 1 रिजल्ट दिसंबर तक जारी होने की उम्मीद, चेयरमैन ने की पुष्टि
Abhay Pratap Singh | November 6, 2025 | 03:24 PM IST | 2 mins read
एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा 2025 में सफल उम्मीदवार ही सीजीएल टियर 2 में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के चेयरमैन एस. गोपालकृष्णन ने संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) टियर 1 परीक्षा 2025 का परिणाम दिसंबर महीने तक जारी किए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि, एसएससी सीजीएल टियर 2 की परीक्षाएं जनवरी या फरवरी 2026 में होने की उम्मीद है।
एसएससी अध्यक्ष ने एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में कहा, “परिणाम घोषित होने में कुछ समय लगेगा क्योंकि हमारे पास चुनौती प्रक्रिया है। सीजीएल परीक्षा 45 पालियों में आयोजित की गई थी - यानी 45 प्रश्नपत्र और कुल मिलाकर लगभग 4,500 प्रश्न। चुनौती प्रक्रिया उम्मीदवारों को इन प्रश्नों पर आपत्ति की अनुमति देती है।”
आगे बताया कि, “लगभग 1,000 प्रश्नों को चुनौती दी गई है। अगर किसी सुधार की जरूरत होती है, तो हम उसे ठीक कर देते हैं और उसके बाद ही परिणामों को अंतिम रूप दे पाते हैं। इस पूरी प्रक्रिया में एक महीने से अधिक का समय लगेगा, इसलिए परिणाम नवंबर से पहले घोषित नहीं हो पाएंगे।”
एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा 126 शहरों में बनाए गए 255 परीक्षा केंद्रों पर 12 से 26 सितंबर के बीच 45 पालियों में आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों को एसएससी सीजीएल टियर 1 आंसर की के खिलाफ आपत्तियां उठाने के लिए 17 से 19 अक्टूबर, 2025 तक का समय दिया गया था।
आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर एसएससी सीजीएल टियर 1 रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकेंगे। टियर 1 परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही एसएससी सीजीएल टियर 2 एग्जाम में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। एसएससी सीजीएल चयन प्रक्रिया में टियर 1, टियर 2 तथा दस्तावेज सत्यापन शामिल है।
एसएससी सीजीएल 2025 भर्ती के माध्यम से विभिन्न केंद्रीय सरकारी मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में कुल 14,582 ग्रुप 'बी' और ग्रुप 'सी' के पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को समय समय पर आधिकारिक एसएससी की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच