SSC CGL Admit Card 2025: एसएससी सीजीएल टियर 1 एडमिट कार्ड ssc.gov.in पर जारी, 12 सितंबर से एक शिफ्ट में एग्जाम
Santosh Kumar | September 10, 2025 | 10:48 AM IST | 2 mins read
आयोग द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार एसएससी सीजीएल परीक्षा के तहत कुल 14,582 रिक्त पद भरें जाएंगे।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) 2025 टियर 1 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी कर दिया है। एसएससी सीजीएल 2025 परीक्षा 12 सितंबर, 2025 से शुरू होगी और एक ही पाली में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अपने क्षेत्रीय एसएससी पोर्टल पर लॉग इन करके अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप बी और ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाएगी।
New: SSC CGL 2025 Tier-1 Result
Latest: SSC CGL complete guide
Suggested: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
एसएससी सीजीएल 2025 टियर 1 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि जैसे विवरण दर्ज करने होंगे। आयोग ने एसएससी सीजीएल परीक्षा सिटी स्लिप पहले ही जारी कर दी है।
एसएससी सीजीएल 2025 टियर 1 परीक्षा 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 22, 24, 25 और 26 सितंबर, 2025 को होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।
SSC CGL 2025 Admit Card: एसएससी सीजीएल टियर 1 एग्जाम पैटर्न
अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। एसएससी सीजीएल परीक्षा के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप बी और सी के गैर-राजपत्रित पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
एसएससी सीजीएल परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी और प्रश्न पत्र में सामान्य बुद्धि एवं तर्क, सामान्य जागरूकता, मात्रात्मक योग्यता और अंग्रेजी भाषा पर 100 प्रश्न होंगे, जिनके कुल अंक 200 होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.50 अंक काटे जाएंगे।
SSC CGL Admit Card 2025: सीजीएल एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर लॉग इन लिंक पर क्लिक करके आईडी लॉग इन करें।
- एसएससी सीजीएल 2025 टियर 1 एडमिट कार्ड लिंक को ओपन करें।
- एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- उम्मीदवार इसमें अपने विवरण की जांच करें और डाउनलोड करें।
उम्मीदवारों को एसएससी सीजीएल 2025 एडमिट कार्ड पर दिए गए विवरण, जैसे नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और तिथि, को ध्यानपूर्वक जांचना चाहिए। किसी भी त्रुटि की स्थिति में, उम्मीदवारों को तुरंत एसएससी कार्यालय से संपर्क करना चाहिए।
अगली खबर
]एसएससी ने 8000 सीटों के साथ लॉन्च किया आदर्श परीक्षा केंद्र, अभ्यर्थियों को मिलेगा पसंदीदा एग्जाम सेंटर
इस पहल के तहत, देश भर में मानकीकृत, सुरक्षित और कंप्यूटर आधारित परीक्षा केंद्र विकसित किए जाएंगे। आगामी परीक्षाओं में इन नए परीक्षा केंद्रों पर लगभग 8,000 सीटें उपलब्ध कराई जाएंगी।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल