SSC CGL Recruitment 2024: एसएससी सीजीएल भर्ती पंजीकरण का आज आखिरी दिन, ssc.gov.in से करें आवेदन
Saurabh Pandey | July 27, 2024 | 08:24 AM IST | 2 mins read
कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से एसएससी सीजीएल 2024 एडमिट कार्ड केवल क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड 2024 उन क्षेत्रीय वेबसाइटों से डाउनलोड कर सकते हैं, जहां चुना गया परीक्षा केंद्र आएगा।
नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की तरफ से संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2024 (एसएससी सीजीएल) के लिए पंजीकरण करने का आज यानी 27 जुलाई आखिरी दिन है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर एसएससी सीजीएल के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
New: SSC CGL 2025 Tier-1 Result
Latest: SSC CGL complete guide
Suggested: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
एसएससी सीजीएल भर्ती 2024 परीक्षा शुल्क के भुगतान की समय सीमा 28 जुलाई तक कर दी गई है। हालांकि, आवेदन सुधार विंडो 10 से 11 अगस्त तक खुली रहेगी। इसके साथ ही अन्य विवरणों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
इससे पहले एसएससी सीजीएल भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 जुलाई तक थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 27 जुलाई तक किया गया। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य ग्रुप 'बी' और ग्रुप 'सी' पदों की कुल 17,727 रिक्तियों को भरना है।
SSC CGL Recruitment 2024: आयुसीमा
उम्मीदवारों की आयु कम से कम 18 वर्ष और 32 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु सीमा 1 अगस्त 2024 के अनुसार निर्धारित की जाएगी।
SSC CGL Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
एसएससी सीजीएल परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूबीडी) और आरक्षण के लिए पात्र पूर्व सैनिकों (ईएसएम) से संबंधित उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
SSC CGL Recruitment 2024: शैक्षणिक योग्यता
एसएससी सीजीएल भर्ती परीक्षा 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। आयोग ने प्रत्येक पद के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग से अधिसूचित की है। उम्मीदवारों को आवेदन से पहले एक बाद आधिकारिक अधिसूचना को जरूर पढ़ना चाहिए।
SSC CGL Recruitment 2024: एडमिट कार्ड
कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से एसएससी सीजीएल 2024 एडमिट कार्ड केवल क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड 2024 उन क्षेत्रीय वेबसाइटों से डाउनलोड कर सकते हैं जहां चुना गया परीक्षा केंद्र आएगा।
SSC CGL Recruitment 2024: परीक्षा तिथि
एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा सितंबर/अक्टूबर 2024 में आयोजित की जाएगी। आयोग की क्षेत्रीय वेबसाइटें परीक्षा शुरू होने की तारीख से लगभग एक महीने पहले एसएससी सीजीएल 2024 आवेदन स्थिति जारी करेंगी।
अगली खबर
]IBPS RRB Prelims Admit Card 2024: आरआरबी सीआरपी XIII प्रीलिम्स एडमिट कार्ड ibps.in पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड
IBPS RRB Prelims Admit Card 2024: आईबीपीएस आरआरबी सीआरपी XIII प्रीलिम्स एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार इसे 4 अगस्त तक डाउनलोड कर सकते हैं।
Saurabh Pandey | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल