SSC CGL Exam City Slip 2026: एसएससी सीजीएल टियर-1 एग्जाम सिटी स्लिप जारी, स्क्राइब के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
Santosh Kumar | September 22, 2026 | 09:19 AM IST | 2 mins read
सीजीएल 2026 की टियर-1 परीक्षा 30 सितंबर से 30 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर दिए गए लॉग-इन मॉड्यूल के जरिए अपने परीक्षा शहर से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं।
नई दिल्ली: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एसएससी) ने एसएससी सीजीएल 2026 टियर-1 परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। इसके अलावा, उन दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए स्क्राइब मैपिंग और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है, जिन्हें परीक्षा के लिए स्क्राइब की आवश्यकता है। उम्मीदवार एसएससी सीजीएल टियर-1 एग्जाम सिटी स्लिप आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
New: SSC CGL 2025 Tier-1 Result
Latest: SSC CGL complete guide
Suggested: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
आयोग के अनुसार, सीजीएल 2026 की टियर-1 परीक्षा 30 सितंबर से 30 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर दिए गए लॉग-इन मॉड्यूल के जरिए अपने परीक्षा शहर से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं।
SSC CGL Admit Card 2026: एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड डेट
एसएससी सीजीएल 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड, परीक्षा की तय तारीख से लगभग 2 से 3 दिन पहले उपलब्ध होने की संभावना है। उम्मीदवार इसे आयोग की वेबसाइट पर दिए गए लॉगिन मॉड्यूल के जरिए भी डाउनलोड कर सकेंगे।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बारे में विस्तृत जानकारी आयोग द्वारा 21 मई को जारी नोटिस में दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए स्क्राइब (लेखक) की सुविधा चुनी है, उन्हें स्क्राइब के लिए फिर से रजिस्ट्रेशन करना होगा।
SSC CGL Scribe Registration: 24 सितंबर तक करें अप्लाई
आयोग ने बताया है कि 5 नवंबर, 2025 से पहले किए गए स्क्राइब रजिस्ट्रेशन पर पहले ही कार्रवाई की जा चुकी है। स्क्राइब रजिस्ट्रेशन अब आधार ऑथेंटिकेशन से जोड़ दिया गया है। इसलिए, वेबसाइट पर दोबारा रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है।
परीक्षा के लिए स्क्राइब की सुविधा पाने के लिए उम्मीदवारों को यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी। जिन उम्मीदवारों ने किसी भी परीक्षा के लिए स्क्राइब (लेखक) की सुविधा चुनी है, उन्हें स्क्राइब मैपिंग/आवंटन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
स्क्राइब चुनने वाले उम्मीदवार 24 सितंबर, 2026 को सुबह 11 बजे तक अपना ओटीआर पूरा कर सकते हैं और स्क्राइब को मैप कर सकते हैं। एंट्री पास केवल उन्हीं उम्मीदवारों को मिलेगा जिन्होंने मैपिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली है।
अगली खबर
]SSC Exam: 13वें चरण की परीक्षा में गड़बड़ी से प्रभावित अभ्यर्थियों का कोई डेटा उपलब्ध नहीं, आयोग ने दी जानकारी
भर्ती परीक्षा में कथित कुप्रबंधन को लेकर अभ्यर्थियों और शिक्षकों ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारी परीक्षा प्रक्रिया में जवाबदेही और सुधार की मांग को लेकर 'दिल्ली चलो' के आह्वान के तहत जंतर-मंतर पर एकत्र हुए थे।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल