SSC CGL 2024: एसएससी सीजीएल पंजीकरण 11 जून से होगा शुरू, ssc.gov.in से कर सकेंगे आवेदन
Saurabh Pandey | June 10, 2024 | 12:31 PM IST | 2 mins read
एसएससी सीजीएल 2024 परीक्षा की आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के साथ पंजीकरण भी शुरू होगा।
नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने एसएससी सीजीएल 2024 नोटिफिकेशन की डेट जारी कर दी है। एसएससी सीजीएल परीक्षा के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार 11 जून से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 जुलाई तक चलेगी। एसएससी की तरफ से विस्तृत अधिसूचना जारी की जारी की जाएगी, जिसमें पदों का विवरण, पात्रता और अन्य जानकारी होगी।
एसएससी सीजीएल 2024 परीक्षा की आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के साथ पंजीकरण भी शुरू होगा। आयोग की क्षेत्रीय वेबसाइटें परीक्षा तिथि से लगभग 20 दिन पहले एसएससी सीजीएल आवेदन स्थिति 2024 जारी करेंगी, जिससे उम्मीदवार यह जान सकेंगे कि उनका आवेदन स्वीकार किया गया है या अस्वीकार कर दिया गया है।
SSC CGL 2024: आयु सीमा
एसएससी सीजीएल के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है, जबकि सामान्य उम्मीदवार के लिए अधिकतम एसएससी सीजीएल आयु सीमा 32 वर्ष है। हालांकि, यह आयु सीमा आवेदित पद के अनुसार अलग-अलग होती है।
SSC CGL 2024: आवेदन शुल्क
एसएससी सीजीएल 2024 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। महिला, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा।
SSC CGL 2024: एडमिट कार्ड-परीक्षा तिथि
एसएससी की क्षेत्रीय वेबसाइटें आयोग की परीक्षा तिथियों से चार दिन पहले एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड 2024 जारी करेंगी। आयोग कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई) के रूप में परीक्षा ऑनलाइन आयोजित करेगा। एसएससी सीजीएल परीक्षा 2024 अक्टूबर के महीने में आयोजित किए जाने की उम्मीद है।
एसएससी सीजीएल आवेदन पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त होने के बाद पंजीकृत उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र जारी किया जाता है। एसएससी परीक्षा के प्रत्येक चरण के लिए क्षेत्रवार एसएससी सीजीएल प्रवेश पत्र जारी करता है। एसएससी सीजीएल परीक्षा पैटर्न के अनुसार, परीक्षा में 4 चरण (टियर) होते हैं। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, परीक्षा की तारीख और समय, परीक्षा केंद्र कोड और स्थान का विवरण होता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल