SSC CGL 2024: एसएससी ने डाक विभाग में चयनित 4150 उम्मीदवारों से मांगी पोस्टल सर्किल वरीयता, लिस्ट डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | April 7, 2025 | 05:31 PM IST | 2 mins read
कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा - 2024 के परिणाम 12.03.2025 और 29.03.2025 को जारी किए हैं।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGLE) 2024 के तहत डाक सर्किल में डाक सहायक/सॉर्टिंग असिस्टेंट (PA/SA) के पद पर नियुक्ति के लिए 4,150 अभ्यर्थियों की अनुशंसा की है। एसएससी ने 23 डाक सर्किलों में नियुक्ति के लिए शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट से विकल्प और वरीयता मांगी है।
इस संबंध में एसएससी की वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर नोटिस भी जारी की गई है। नोटिस में कहा गया कि, “अभ्यर्थियों को https://utilities.cept.gov.in/allocation/ पर अपना पंजीकरण कराना होगा तथा 14.04.2025 तक डाक सर्किल की वरीयता क्रम प्रस्तुत करना होगा। किसी अन्य माध्यम से प्राप्त वरीयता पर विचार नहीं किया जाएगा।”
एसएससी ने नोटिस में कहा कि, “कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (सीजीएलई), 2024 के परिणाम 12.03.2025 और 29.03.2025 को जारी किए हैं, जिसमें वेतन मैट्रिक्स के लेवल-4 में डाक विभाग में डाक सहायक (पीए)/सॉर्टिंग सहायक (एसए) के पद पर नियुक्ति के लिए (4107+43=4150) उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है।”
आयोग के अनुसार, पीए/एसए के पद पर नियुक्ति के लिए उम्मीदवार को 23 डाक सर्किलों में से किसी एक में नियुक्त किया जाएगा। इसके बाद, संबंधित डाक सर्किल, जहां उम्मीदवार को नियुक्त किया गया है, नियुक्ति की पेशकश जारी करने के लिए अन्य प्रक्रियात्मक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए उचित कार्रवाई करेगा।
डाक विभाग में डाक सहायक/सॉर्टिंग असिस्टेंट पद पर चयनित उम्मीदवारों की सूची भी जारी की गई है। जिसमें योग्य उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और रैंक सहित अन्य विवरण दिए गए हैं। अधिक जानकारी और लेटेस्ट अपडेट के लिए कैंडिडेट एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस जांच सकते हैं।
एसएससी सीजीएलई 2024 परीक्षा के माध्यम से डाक विभाग में पोस्टल असिस्टेंट/ सॉर्टिंग असिस्टेंट के कुल 4,247 पद भरे जाएंगे, जिसमें अनारक्षित वर्ग के लिए कुल 1,720 पदों को शामिल किया गया है। वहीं, ओबीसी के लिए 1018 पद, एससी के लिए 619 पद, एसटी के लिए 486 और ईडब्ल्यूएस के लिए 404 पद आरक्षित हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी