Trusted Source Image

UPSC CSE 2025 Result: यूपीएससी ने 301वीं रैंक के संबंध में जारी किया स्पष्टीकरण, बताया असली आकांक्षा सिंह कौन

Saurabh Pandey | March 9, 2026 | 10:44 PM IST | 1 min read

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि कट-ऑफ अंक केवल जीएस पेपर-I के आधार पर निर्धारित किए गए हैं। जीएस पेपर-II क्वालीफाइंग पेपर है, जिसमें सिविल सेवा परीक्षा, 2025 के नियम-15 के अनुसार 33 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं।

Back

UPSC CSE Preparation Strategy and Best Books

UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.

Download EBook
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में अनुज अग्निहोत्री ने टॉप किया है और AIR 1 हासिल की है।
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में अनुज अग्निहोत्री ने टॉप किया है और AIR 1 हासिल की है।

नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने यूपीएससी सीएसई 2025 में 301वीं रैंक के दावे को लेकर फैली उलझन को दूर कर दिया है। आयोग ने यूपीएससी सीएसई मेन्स 2025 के अंतिम परिणाम में 301वीं रैंक हासिल करने वाली सफल उम्मीदवार का विवरण जारी किया है।

यूपीएससी सीएसई 2025 का परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद, आकांक्षा सिंह नाम की दो उम्मीदवारों ने 301वीं रैंक हासिल करने का दावा किया था। इनमें से एक बिहार के आरा से और दूसरी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से हैं। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के रणजीत सिंह और नीलम सिंह की पुत्री आकांक्षा सिंह ने यूपीएससी सीएसई मेन्स 2025 परीक्षा में 301वीं रैंक प्राप्त की है।

विभिन्न मीडिया रिपोर्टों में दो उम्मीदवारों, आकांक्षा सिंह, के नाम से यह दावा किया जा रहा है कि उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा, 2025 के अंतिम परिणाम में 301वीं रैंक प्राप्त की है।

यूपीएससी ने जारी किया स्पष्टीकरण

इस संबंध में यह स्पष्ट किया जाता है कि आयोग के रिकॉर्ड के अनुसार, सिविल सेवा परीक्षा मेंस 2025 के अंतिम परिणाम में 301वीं रैंक प्राप्त करने वाली सफल उम्मीदवार का विवरण निम्नलिखित है-

नाम, रैंक और रोल नंबर
पिता का नाम
माता का नाम
पता
सुश्री आकांक्षा सिंह, रैंक 301, रोल नंबर 0856794
श्री रंजीत सिंह
श्रीमती नीलम सिंह
ग्राम अभयपुर, गाज़ीपुर, उत्तर प्रदेश

Also read UPSC CSE Result 2025: यूपी सरकार की फ्री कोचिंग से यूपीएससी में 6 अभ्यर्थियों का चयन, रैंकवाइज विवरण जानें

UPSC CSE Result 2025: अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में अनुज अग्निहोत्री ने टॉप किया है और AIR 1 हासिल की है। राजेश्वरी सुवे एम ने दूसरा और अकांश ढुल ने तीसरा स्थान हासिल किया है। वर्ष 2025 की परीक्षा में कुल 958 उम्मीदवारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और केंद्रीय सेवाओं (समूह 'ए' और समूह 'बी) में नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया गया है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications